विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या' बुर्का पहनी महिला ने सलमान के पिता सलीम खान को दी धमकी

Published: Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Sep 2024 01:26 PM (GMT+05:30)

सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan Threat) को गुरुवार सुबह धमकी मिली। बुर्का पहने महिला ने ...और पढ़ें

सलीम खान को आज सुबह धमकी दी गई।(फोटो सोर्स: मिड-डे)
सलीम खान को आज सुबह धमकी दी गई।(फोटो सोर्स: मिड-डे)

मिड डे, मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan Threat) को गुरुवार सुबह धमकी मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान जब बेंच पर बैठे आराम कर रहे थे उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था।

उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी। महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई (lawrence Bishnoi) को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस फिलहाल स्कूटी वाले की तलाश में जुटे हैं। यह घटना सुबह  8:45 बजे घटी है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और धारा 353(2), 292 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस फिलहाल संदिग्धों की पहचान करने की उम्मीद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। जांच जारी है और हम जिम्मेदार लोगों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

सलमान के घर हुई थी फायरिंग

इस साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर पर दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को हथियार देने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर लिया था। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई थी।

यह भी पढ़ें: करण औजला से लेकर शैरी मान तक,गैंगस्टरों के खौफ तले पंजाबी सिंगर; लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग अचानक एक्टिव