Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twin sisters Marriage: मुंबई की जुड़वां बहनों ने एक ही शख्स से की शादी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 03:35 PM (IST)

    Twin sisters marriage दूल्हा अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का काम है। वहीं पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं। लड़के और लड़की के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी।

    Hero Image
    मुंबई की जुड़वां बहनों ने सोलापुर में की एक ही शख्स से शादी

    सोलापुर, एजेंसी। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में आयोजित एक समारोह में आईटी पेशेवर मुंबई की जुड़वां बहनों ने एक असामान्य व्यवस्था के तहत एक ही व्यक्ति से शादी की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को मालशीरास तहसील में हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल में फिर से शादी करना) के तहत गैर-संज्ञेय (एनसी) अपराध अकलुज पुलिस स्टेशन में दूल्हे के खिलाफ दर्ज किया गया है।

    शिकायत के अनुसार, व्यक्ति ने 36 वर्षीय जुड़वां बहनों से शादी की जो आईटी पेशेवर हैं।

    ऐसे जुड़वां बहनों के करीब आया अतुल

    मराठी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय है। कुछ दिन पहले पिता के निधन के बाद लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं। एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया। इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया।

    यह भी पढ़ें- Indian Navy Day 2022: आज है भारतीय नौसेना दिवस, नौसेना प्रमुख सहित इन लोगों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    यह भी पढ़ें- कर्नाटक में 5 साल के लड़के की मौत पर गुस्से का माहौल, चिकित्सा अधिकारी पर लापरवाही का लगा आरोप; 2 निलंबित

    comedy show banner
    comedy show banner