Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महात्मा गांधी की डिग्री को लेकर एलजी मनोज सिन्हा के बयान को तुषार गांधी ने किया खारिज, भेजी बापू की आत्मकथा

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 08:57 PM (IST)

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को आईटीएम ग्वालियर में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान के दौरान महात्मा गांधी की डिग्री को लेकर टिप्पणी की थी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    महात्मा गांधी की डिग्री को लेकर एलजी मनोज सिन्हा के बयान को तुषार गांधी ने किया खारिज

    मुंबई, पीटीआई। महात्मा गांधी की डिग्री के संबंध में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से किए गए दावे को उनके प्रपौत्र तुषार गांधी ने शनिवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि एम के गांधी ने अल्फ्रेड हाईस्कूल राजकोट से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने लंदन में भी मैट्रिक की परीक्षा पास की। साथ ही लंदन विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त इनर टैंपल से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने दो डिप्लोमा भी प्राप्त किए थे। एक लैटिन भाषा में, जबकि दूसरा फ्रेंच में था।

    उपराज्यपाल ने महात्मा गांधी की डिग्री को लेकर की थी टिप्पणी

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को आईटीएम ग्वालियर में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान के दौरान महात्मा गांधी की डिग्री को लेकर टिप्पणी की थी।

    उन्होंने कहा था कि क्या आप जानते हैं कि गांधी जी के पास विश्वविद्यालय से संबंधित कोई डिग्री नहीं थी। हममें से कई लोग समझते हैं कि महात्मा गांधी के पास कानून की डिग्री थी। नहीं, ऐसा नहीं था। उनकी एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने के लिए योग्यता प्राप्त की थी। उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी।

    मनोज सिन्हा की टिप्पणी की आलोचना करते हुए तुषार गांधी ने ट्वीट किया कि मैंने बापू की आत्मकथा की एक प्रति राजभवन जम्मू को इस उम्मीद के साथ भेजी है कि अगर उपराज्यपाल पढ़ सकते हैं, तो वह खुद को शिक्षित करेंगे।