मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान... अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार रात एक फुटबॉल क्लब से निकलते समय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वालों में एक रैपिडो ड्राइवर, एक मजदूर और एक नाबालिग शामिल था। आरोपियों को राजस्थान के कोटा में उस समय पकड़ा गया, जब वे ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। वे नेपाल भागने की फिराक में थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हमले को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपियों को कुल 50000 रुपये एडवांस के तौर पर मिले थे। जांचकर्ता आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि उनकी अलग-अलग भूमिकाओं का पता लगाया जा सके और यह तय किया जा सके कि क्या तीनों ही सीधे तौर पर गोलीबारी में शामिल थे।
नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स
कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हमें सुबह करीब 9:45 बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए हमने एग्जिट पॉइंट्स, प्लेटफॉर्म और कई अन्य जगहों को कवर कर लिया था।।
उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस आ गई है और हम आरोपी को उन्हें सौंप देंगे। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि आरोपियों में से एक रैपिडो राइडर है। बाकी दो में से एक नाबालिग है, और दूसरा, रेहान, सोनीपत में मजदूर के तौर पर काम करता है। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया कि उनका इरादा इस ट्रेन से दिल्ली जाने और फिर वहां से नेपाल भाग जाने का था।
अधिकारी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आज सुबह हमें एक सूचना मिली, जिसके बाद हमने अपनी टीम को सक्रिय कर दिया। हमें पता चला कि गोलीबारी में शामिल तीन मुख्य संदिग्ध ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और कोटा पहुंचने वाले हैं।
कोटा स्टेशन पर ऐसे दबोचे गए आरोपी
इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, हमारी टीम ने महज 15 मिनट के भीतर जाल बिछाया और पूरी ट्रेन की सघन तलाशी ली। कोटा सिटी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के चलते, हमने गोलीबारी के लिए जिम्मेदार तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया है।
इन तीनों में हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय का रहने वाला ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन, जो पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र के मुंबई में रह रहा था; और एक नाबालिग। हमने तीनों को हिरासत में ले लिया है और अब हम इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप देंगे।
कैसे हुई घटना?
36 वर्षीय अभिनेता मसल टी पहने हुए कार की अगली सीट पर बैठे थे, बंद खिड़कियों के पार से अपने प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे थे, तभी गोलियां चलीं। एक वीडियो में दिख रहा है कि सामने खड़ा एक व्यक्ति दोनों हाथों से बंदूक थामे कार पर गोली चलाता है।
वहीं, टोपी पहने एक अन्य व्यक्ति को बगल से गोली चलाते हुए देखा गया। वीडियो से यह भी पता चलता है कि वहां पहले से ही एक बाइक सवार मौजूद था, जिस पर बैठकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
रविवार रात अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी कार की अगली सीट पर बैठे थे और शीशे के पीछे से फैंस की तरफ हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। सामने आए वीडियो के अनुसार, एक हमलावर ने दोनों हाथों से पिस्तौल पकड़कर कार के सामने से गोली चलाई, जबकि दूसरा टोपी पहने हुए साइड से फायरिंग कर रहा था।
तीसरा साथी बाइक लेकर पास ही खड़ा था, जिस पर सवार होकर तीनों मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने बाद में अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट स्टेशन के पास छोड़ दी और वहां से बोरीवली की लोकल ट्रेन पकड़ ली।
बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ
इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, हालांकि कांच के टुकड़े और बारूद लगने की वजह से उनके बाएं हाथ पर मामूली चोटें आई हैं। घटना में टाइगर के ड्राइवर और पास में खड़े एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए।
हमले के बाद देर रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से मुलाकात की और स्पष्ट चेतावनी दी कि मुंबई में किसी भी तरह का गैंगवार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गोलियों का जवाब गोलियों से दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'अंदाजा भी नहीं था...', एकनाथ शिंदे से मुलाकात में टाइगर श्रॉप ने क्या-क्या बताया?
