Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palghar Explosion: महाराष्ट्र के पालघर स्थित फैक्ट्री में विस्फोट, दर्दनाक हादसे में तीन मजदूर जलकर हुए राख; 8 घायल

    By JagranEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 05:06 PM (IST)

    महाराष्ट्र के पालघर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जिले के वसई स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को जोरदार विस्फोट हो गया जिसमें तीन मजदूर जलकर राख हो गए। वहीं आठ मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए हैं।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के पालघर में फैक्ट्री में विस्फोट, दर्दनाक हादसे में तीन मजदूर जलकर हुए राख; 8 घायल

    मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जिले के वसई स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को जोरदार विस्फोट (Explosion in Factory) के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें तीन मजदूर जलकर राख हो गए। वहीं आठ मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर (Hydrogen Gas Cylinder) फटने के कारण यह हादसा हुआ। फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों मजदूरों को पहचानना हुआ मुश्किल

    जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। वसई के चंद्रपाड़ा इलाके में स्थित विद्युत उपकरण बनाने वाली एक कंपनी में जोरदार धमाका हुआ। घटना में तीन श्रमिक जलकर राख हो गए। आठ अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए है। अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि तीनों मजदूरों की पहचानना भी मुश्किल है। हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने के बाद भयंकर धमाका हुआ और फैक्ट्री में आग लग गई। 

    यह भी पढ़ें- मुबंई में GRP का अमानवीय चेहरा! छेड़छाड़ की FIR के लिए महिला वकील को 3-4 बार घटना दोहराने को किया मजबूर