विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Politics: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शरद पवार

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sun, 23 Oct 2022 04:32 PM (GMT+05:30)

Maharashtra Politics राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो वह उसमें हिस्सा लेंगे क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शरद पवार। फाइल फोटो
महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शरद पवार। फाइल फोटो

बारामती, एजेंसी। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने रविवार को कहा कि जब कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो वह उसमें हिस्सा लेंगे, क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

अशोक चव्हाण और थोराट ने दिया था निमंत्रण

प्रेट्र के मुताबिक, शरद पवार ने बारामती में संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण और बाला साहब थोराट ने सात नवंबर को राज्य में प्रवेश करने पर भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण दिया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करने वाली है। यह सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

राहुल गांधी कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को कवर कर चुके हैं। शरद पवार ने कहा कि यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, लेकिन इस पहल के जरिए समाज में समरसता लाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए अलग-अलग पार्टियों के हममें से कुछ लोग यात्रा में शामिल होंगे।

बीसीसीइ चुनाव की राजनीति पर कही ये बात

एक अन्य सवाल के जवाब में शरद पवार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चुनावों को लेकर हो रही  राजनीति पर कहा कि कुछ क्षेत्रों में राजनीति नहीं लानी चाहिए। जो लोग इसे करते हैं, वे नादान हैं। जब मैं बीसीसीआइ अध्यक्ष था, तब गुजरात के प्रतिनिधि नरेन्द्र मोदी थे। अरुण जेटली ने दिल्ली के प्रतिनिधि थे। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि थे। हमारा काम है खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करें। हम अन्य मुद्दों के बारे में परेशान नहीं होते।

उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद दौरे को अच्छा बताया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रविवार को औरंगाबाद जिले के दौरे पर शरद पवार ने कहा कि यह अच्छा है कि वह किसानों से मिलने के लिए यात्रा कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। संदेह क्यों है। उन्हें किसानों की मांगे राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष रखनी चाहिए। किसानों को फायदा हो तो अच्छा है। 

यह भी पढ़ेंः शिंदे-फडणवीस सरकार ने पूर्ववर्ती एमवीए सरकार के आधा दर्जन फैसलों को पलटा

यह भी पढ़ेंः नारायण राणे का दावा, शिवसेना उद्धव गुट के चार विधायक मेरे संपर्क में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।