Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: शिवसेना नेता संजय राउत बोले, देश को विपरीत दिशा में ले जा रही भाजपा

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sat, 11 Dec 2021 07:00 PM (IST)

    Maharashtra राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के जन्मदिवस समारोह में शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि भाजपा को एकता नहीं भाती। यह बात शरद पवार ने 25 साल पहले कही थी लेकिन हमें दो वर्ष पहले समझ में आई।

    Hero Image
    शिवसेना नेता संजय राउत बोले, देश को विपरीत दिशा में ले जा रही भाजपा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि भाजपा को एकता नहीं भाती। यह बात शरद पवार ने 25 साल पहले कही थी, लेकिन हमें दो वर्ष पहले समझ में आई। राउत ने यह बात शनिवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के जन्मदिवस समारोह में बोलते हुए कही। शरद पवार के जन्मदिन पर एक मराठी पुस्तक नेमकचि बोलणे ( मुद्दे की बात) का लोकार्पण किया गया है। इस पुस्तक में शरद पवार के कई महत्वपूर्ण भाषण संकलित किए गए हैं। मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित इस लोकार्पण समारोह में शरद पवार की उपस्थिति में संजय राउत ने कहा कि पवार ने 1996 में कहा था कि भाजपा एकता नहीं चाहती। इस बीच, देश कितना पीछे चला गया है, यह हमें अब समझ में आ रहा है। राउत के अनुसार, शरद पवार के जो विचार 25 वर्ष पहले थे, वही आज भी हैं। उनके विचारों में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय राउत ने भाजपा को सुनाई खरी-खोटी

    शिवसेना-भाजपा गठबंधन की पहली सरकार (जिसमें शिवसेना नेता मनोहर जोशी मुख्यमंत्री थे) के दौरान ही पवार ने कहा था कि यह ब्राह्मणों की सरकार है। मुंबई की जमीन व्यापारियों को नहीं बिकनी चाहिए। यहां महाराष्ट्र मूल के लोगों का वर्चस्व बना रहना चाहिए। उनके विचारों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होंने देश और महाराष्ट्र को दिशा देने का काम किया है। राउत ने इस अवसर पर भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनके अनुसार, भाजपा देश को विपरीत दिशा में ले जा रही है। वह देश के टुकड़े कर रही है। भाजपा की ओर इशारा करते हुए राऊत ने कहा कि हमारे पास गोला-बारूद बहुत है। समय आने पर फोडूंगा। शरद पवार के भाषणों के संकलन से तैयार पुस्तक का मुखपृष्ठ भगवा रंग का है। इसके लिए शरद पवार का आभार व्यक्त करते हुए राउत ने कहा कि अब सारा रंग एक है। देश का और महाराष्ट्र का रंग भी भगवा है। राउत ने सुझाव दिया कि हमें यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी भेजनी चाहिए।