विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sahil Khan Arrested: अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 28 Apr 2024 09:21 AM (IST)

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते अब मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों ...और पढ़ें

एक्टर साहिल खान को मुबंई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)
एक्टर साहिल खान को मुबंई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई।
  2. महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है लोटस बुक 24/7
  3. मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एएनआई,मुंबई। Sahil Khan Arrested। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते अब मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों में अभिनेता साहिल खान का भी नाम है।

फिनटेस एक्सपर्ट हैं साहिल 

मुंबई पुलिस ने एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए। 

लोटस बुक 24/7 नामक वेबसाइट में भागीदार हैं साहिल

बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

15,000 करोड़ रुपये से अधिक की हुई धोखाधड़ी

बता दें कि इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।

 पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai: महादेव सट्टा एप मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिनेता साहिल खान समेत 32 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज