विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pok News: 'एक दिन हम Pok पर...', मुजफ्फराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच जयशंकर ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Mon, 13 May 2024 03:40 PM (IST)

Pok News पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अवैध ...और पढ़ें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ( फाइल फोटो )
विदेश मंत्री एस जयशंकर ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. एक दिन हम पीओके पर अवैध कब्जा खत्म कर देंगे- जयशंकर
  2. 'पीओके भारत में हो जाएगा शामिल'
  3. 'PoK भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा'

एएनआई, मुंबई। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को लेकर इन दिनों दोनों देशों में सियासत गरम है। जहां पाकिस्तान में कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में बीते कई दिनों से गुस्साए लोग बढ़ते बिजली बिलों और करों के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं भारत PoK को लेकर मुखर हो रखा है कि PoK भारत का अभिन्न हिस्सा है।

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र के विलय पर भारत के रुख को दोहराया और कहा कि एक दिन हम पीओके पर अवैध कब्जा खत्म कर देंगे और पीओके भारत में शामिल हो जाएगा।

'Pok भारत का हिस्सा था...है और हमेशा रहेगा'

विदेश मंत्री ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भारतीय पूंजी बाजार 'विकसित भारत के लिए रोडमैप' पर एक सेमिनार में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "इन दिनों, पीओके पर बहुत सारी चीजें चल रही हैं। आपने वहां कुछ घटनाएं होती देखी होंगी। अब, मोदी सरकार और हम इस पर बहुत स्पष्ट हैं। संसद के प्रस्ताव के अनुसार, हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि पीओके भारत का हिस्सा है। यह भारत का हिस्सा है, यह हमेशा भारत का हिस्सा था, यह भारत का हिस्सा रहेगा।"

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM अब्दुल्ला को दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा कि और हमारा इरादा निश्चित रूप से यह है कि एक दिन हम पीओके पर अवैध कब्जा खत्म कर देंगे और पीओके भारत में शामिल हो जाएगा। अब आप देख रहे हैं कि विपक्ष विपरीत दिशा में है। विदेश मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर भी जवाब दिया कि उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं और हम पर हमला करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से इतने डरते हैं कि उनका मानना ​​है कि भारत को पीओजेके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- PoK के बागी तेवर से उड़ी शहबाज शरीफ की नींद, बुलानी पड़ी हाई-लेवल मीटिंग; लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।