Ranveer Singh Nude Photoshoot Case: रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा
Ranveer Singh Nude Photoshoot Case अभिनेता रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस से पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। अब चेंबूर प ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। Ranveer Singh Nude Photoshoot Case: बालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh Nude) ने न्यूड फोटोशूट मामले (Photoshoot Case) में चेंबूर पुलिस (Chembur Police) से पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर उन्हें ताजा समन भेजेगी। रविवार को यह जानकारी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दी। गौरतलब है कि न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस ने बालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था। अभिनेता रणवीर सिंह ने गत जुलाई में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसको इंटरनेट मीडिया पर काफी बवाल मचा था।
Nude photoshoot controversy | Chembur police station had summoned actor Ranveer Singh asking him to appear tomorrow. The actor has sought 2 weeks time to appear, now fresh summons will be sent by Chembur police after fixing a new date: Mumbai Police
(File Pic) pic.twitter.com/FHuPijFDIS
— ANI (@ANI) August 21, 2022
पुलिस ने बयान दर्ज करवाने के लिए भेजा था नोटिस
इंटरनेट मीडिया में ट्रोलिंग के बाद महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने नोटिस भेज कर बयान दर्ज करवाने के लिए बालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को पुलिस स्टेशन बुलाया था। इस संंबध में रणवीर सिंह के घर मुंबई पुलिस नोटिस देने के लिए भी पहुंची थी, लेकिन रणवीर सिंह अपने घर पर नहीं मिले थे। इसके बाद मुंबई पुलिस लौट गई थी। एएनआइ के ट्वीट के मुताबिक, बालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ गत 25 जुलाई को मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंटरनेट मीडिया पर न्यूड फोटो पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
रणवीर सिंह पर इन धाराओं में दर्ज है FIR
चेंबूर पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आइपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आइ एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की थी। रणवीर सिंह अपने फोटोशूट में जमीन पर बैठे हुए दिखे थे। रणवीर सिंह ऊपर से नीचे तक कुछ नहीं पहना हुआ है। रणवीर सिंह के इन फोटोज को देखने के बाद फैंस ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।