मुंबई: बारामती एयरपोर्ट के पास शिपिंग कंपनी के मालिक पर हमला, फूलों का गुलदस्ता लेकर सेल्फी लेने आए थे हमलावर
महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास राणा शिपिंग कंपनी के मालिक राणा दिलीप सूर्यवंशी पर दो नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।

बारामती एयरपोर्ट के पास राणा सूर्यवंशी पर हमला हुआ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास रविवार शाम को राणा शिपिंग कंपनी के मालिक राणा दिलीप सूर्यवंशी पर दो मास्क पहने बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
खुद को इनका फैन बताकर गुलदस्ता देने और सेल्फी लेने के बहाने पास आने वाले हमलावरों ने सूर्यवंशी के दाहिने हाथ पर 3 से 5 इंच लंबा घाव कर दिया, जिससे उनका सफेद कुर्ता खून से सन गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए।
बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ हमला
पुलिस अधिकारी चैतन्य कदम के अनुसार घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई। सूर्यवंशी निजी काम से आए थे और भिगवण रोड पर सरकारी सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर 2-3 निजी बॉडीगार्डों के साथ गाड़ी से उतरकर दोस्तों से बात कर रहे थे, तभी हमला हुआ।
गोली चलने का दावा भी किया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सूर्यवंशी को बारामती में प्राथमिक उपचार के बाद पुणे रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
1,468 करोड़ की परियोजना की नींव सूर्यवंशी शिपिंग के अलावा गैस, फाइनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने सोलापु चीनी मिल खरीदी थी। नवंबर 2025 में ने गढ़चिरौली में उनसे जुड़ी 1,468 करोड़ की शिक्षा-चिकित्सा परियोजना की नींव रखी थी।
पहले भी हो चूका है हमला
सितबर 2025 में अक्कलकोट में भी उन पर हथियारबंद हमला हुआ था। तब 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। वहीं बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सूर्यवंशी पर फायरिंग की खबर चौंकाने वाली है।
अपराधी खुलेआम गोली चलाकर भाग रहे हैं और सीएम फडणवीस के अधीन गृह विभाग कुछ नहीं कर पा रहा। जनता डर में जी रही है। अपराधियों को खुली छूट है। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी और नागरिकों की सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की।
