Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की समुद्री ताकत में इजाफा, नौसेना में शामिल हुई 'आइएनएस वागीर'

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:38 AM (IST)

    केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक ने अरब महासागर में परियोजना 75 की 5वीं स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी वागीर लॉन्च की। श्रीपद नाइक ने मुंबई के मझगांव डॉक पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसे लॉन्‍च किया।

    Hero Image
    श्रीपद नाइक ने 5वीं स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी 'वागीर' लॉन्च की।

    मुंबई, एएनआइ। केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक ने मुंबई के मझगांव डॉक पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरब महासागर में परियोजना 75 की 5वीं स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी 'वागीर' लॉन्च की। भारतीय नौसेना ने 21 सितंबर 2017 को पोत निर्माण इकाई मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने स्कॉर्पिन श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्बी ‘कलावरी’ को सौंपा था। नौसेना के अधिकारी के अनुसार, यह भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम में मील का पत्थर बतायी गई थी क्योंकि इस पोत ने भारत समुद्री शक्ति को काफी मजबूती दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें