विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: चव्हाण, देवड़ा सहित कई उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र; यहां से मैदान में उतरे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 15 Feb 2024 11:17 PM (GMT+05:30)

राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महाराष्ट्र की छह सीटों के लिए ...और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की छह सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की छह सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

HighLights

  1. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात से दाखिल किया नामांकन पत्र
  2. कर्नाटक में भाजपा-जद (एस) गठबंधन ने उतारा अपना दूसरा उम्मीदवार, चुनावी माहौल गर्म

पीटीआई, मुंबई। राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महाराष्ट्र की छह सीटों के लिए सभी छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इनमें कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं।

इन लोगों ने दाखिल किया नामांकन?

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ 'महायुति' में शामिल भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पुणे की पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी और आरएसएस कार्यकर्ता और लंबे समय से पार्टी से जुड़े डा. अजीत गोपचडे को उम्मीदवार बनाया है। अजीत पवार नीत राकांपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस ने क्रमश: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, मिलिंद देवड़ा और चंद्रकांत हंडोरे को अपना-अपना उम्मीदवार बनाया है। इन सभी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

जेपी नड्डा ने भी दाखिल किया नामांकन

वहीं, गुजरात से सभी चार भाजपा उम्मीदवारों ने भी राज्यसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं। सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। नड्डा के अलावा, भाजपा ने गोधरा से पार्टी नेता जशवंतसिंह परमार, हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया और एक अन्य नेता मयंक नायक को नामांकित किया है।

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का माहौल गर्म

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का माहौल उस समय गर्म हो गया, जब भाजपा-जद (एस) गठबंधन ने अपना दूसरा उम्मीदवार उतार दिया। हालांकि, गठबंधन के पास चार में से केवल एक सीट जीतने की ताकत है। विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा में कर्नाटक से चार रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ कांग्रेस की ताकत 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 है। सर्वोदय कर्नाटक पक्ष के दर्शन पुत्तनैया और दो निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन के साथ उसके तीन सीटें बरकरार रखने की उम्मीद है। भाजपा और जद (एस) क्रमश: 66 और 19 सदस्यों के साथ मिलकर एक सीट जीतने की स्थिति में हैं।

कांग्रेस ने इनको बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में मैदान में उतारा है। इन सभी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ेंः Maharashtra: 'अदृश्य शक्ति NCP को इसके संस्थापक से छीनने का कर रही कृत्य', बारामती में बोलीं सुप्रिया सुले

भाजपा के उम्मीदवार नारायणसा बंदगे ने भी राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक सहित अन्य लोगों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी, युवा कांग्रेस नेता अनिल कुमार यादव और वद्दीराजू रविचंद्र ने तेलंगाना से तीन राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया। चौधरी और यादव ने जहां कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं रविचंद्र को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ेंः Israel–Hamas war: इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर मारे छापे, हमास ने कहा- हमले में हुई एक मरीज की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।