विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब दो भाई', राज ठाकरे ने बताया 20 साल बाद क्यों आए उद्धव के साथ? कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Published: Mon, 04 Aug 2025 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 04 Aug 2025 07:42 PM (IST)

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने आगामी मुंबई नगर निकाय चुनावों की तैयारी शुरू करने का कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा संदेश। (फाइल फोटो)
एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा संदेश। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश देते हुए कहा है कि आगामी मुंबई नगर निकाय चुनावों की तैयारी शुरू कर दें। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से एकजुट रहने के लिए भी कहा।

नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर बांद्रा के रंगशारदा हॉल में एमएनएस की मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलन का जिक्र भी किया। दो दशकों के राजनीतिक अलगाव के बाद दोनों भाई साथ आए हैं। इस मिलन के बाद मुंबई में एक जनसभा भी रखी गई।

राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को क्या दिया संदेश?

उन्होंने कहा, "अगर हम दोनों भाई बीस साल के बाद एक साथ आ सकते हैं तो आप लोग आपस में क्यों लड़ रहे हैं? कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच कोई विवाद पैदा करने के बजाय, चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीजिए।"

मराठी भाषा विवाद पर क्या बोले राज?

इसके अलावा, भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा, "बिना वजह किसी को नहीं पीटें, पहले समझाएं। अगर वह मराठी सीखने और बोलने के लिए तैयार हैं तो उन्हें सिखाएं लेकिन अगर वह अहंकार दिखाते हैं तो आगे भी इसी रवैये को अपनाएं। वीडियो मत बनाएं।"

5 जुलाई को दोनों भाइयों ने शेयर किया था मंच

5 जुलाई, 2025 को शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित आवाज मराठीचा (मराठियों की आवाज) नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों भाइयों ने मंच शेयर किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जाने लगीं। 2005 के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों चचेरे भाई एक साथ नजर आए हों।

इसके बाद उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर राज ठाकरे ने मातोश्री पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, गठबंधन की बात पर राज ठाकरे ने कहा कि ये उन छोड़ दिया जाना चाहिए कि वो किसके साथ गठबंधन करेंगे। सही समय पर सही फैसला किया जाएगा। राज ठाकरे ने दावा किया कि इस बार मुंबई नगर निगम की सत्ता उनके हाथों में होगी।

ये भी पढ़ें: 'हाईकोर्ट छुट्टी पर है क्या...', राज ठाकरे के खिलाफ याचिका की सुनवाई के दौरान क्यों नाराज हो गया SC