यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra Politics: अब चव्हाण के बाद ठाकरे की बारी? NDA में MNS के शामिल होने के सवाल पर फडणवीस ने दिया ये दिलचस्प जवाब
मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर ...और पढ़ें

HighLights
- राज ठाकरे और आशीष शेलार दोनों अच्छे दोस्त हैं।
- कई वरिष्ठ मनसे नेताओं ने शिंदे, फडणवीस और अन्य भाजपा के दिग्गजों से मुलाकात की।
आईएएनएस, मुंबई। महाराष्ट्र में गठबंधन की ताजा अटकलों का बाजार गर्म है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।
दोनों के बीच बंद कमरे में यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। इससे शिवसेना, भाजपा और राकांपा के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के साथ चुनावी समझौते की चर्चा तेज हो गई।
आशीष शेलार और राज ठाकरे की हुई मुलाकात
हालांकि, दोनों पक्षों ने अभी तक बैठक पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। फडणवीस ने कहा कि सब कुछ सही समय पर पता चल जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि निकट भविष्य में कुछ भी हो सकता है। मनसे के मुख्य प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे और आशीष शेलार दोनों अच्छे दोस्त हैं। वे नियमित रूप से मिलते रहते हैं।
राज ठाकरे के भाजपा नेताओं से मधुर संबंध
इसलिए, इसमें ज्यादा कुछ नहीं समझा जाना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि मुलाकात के दौरान शेलार ने मनसे प्रमुख को भाजपा आलाकमान का एक संदेश दिया है।
राज ठाकरे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार से मधुर संबंध हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी गठजोड़ को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
हाल ही में कई वरिष्ठ मनसे नेताओं ने शिंदे, फडणवीस और अन्य भाजपा के दिग्गजों से मुलाकात की थी, लेकिन महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनावों के संबंध में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: 10 साल में मुख्यमंत्री रह चुके 14 कद्दावर नेताओं ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, क्या नाथ जाएंगे कमल के साथ?
