शाही जोड़े का देसी अंदाज: मुंबई में प्रिंस विलियम ने खुद चलाया ई-रिक्शा, केट मिडलटन बनीं सवारी
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 'अर्थशॉट प्राइज 2026' के लिए मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के फाइनलिस्ट से मुलाकात की।

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने ई-रिक्शा चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। (फोटो- X@JenCarsonTaylor)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पर्यावरण संरक्षण के लिए मशहूर ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ के 15 फाइनलिस्ट से मिलने मुंबई पहुंचे हैं।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक प्रोमेनेड पर आयोजित कार्यक्रम में आने के लिए उन्होंने एकदम देसी और इको-फ्रेंडली तरीका चुना। दरअसल कपल इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाकर वेन्यू तक पहुंचा।
प्रिंस विलियम खुद ई-रिक्शा चला रहे थे, जिस पर कार्यक्रम का लोगो लगा था, और पीछे बैठी थीं कैट मिडलटन। जब वे उतरे तो केट ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यहां पहुंचने का सबसे बेहतरीन तरीका यही था!’ शाही कपल का यह शाही-देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट
कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विलियम और केट ने फाइनलिस्ट्स से बात की। 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' में पांच विजेताओं को चुना जाएगा और उन्हें पर्यावरण संबंधी उनके समाधानों को आगे बढ़ाने में मदद के लिए 1-1 मिलियन पाउंड की धनराशी दी जाएगी। विजेताओं की घोषणा मंगलवार, 17 नवंबर को की जाएगी।
इससे पहले सोमवार को मुंबई में विलियम और केट ने गली क्रिकेट खेला। शाही जोड़े को बैलार्ड एस्टेट में खेलते हुए देखा गया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। विलियम ने आउट होने से पहले कुछ बाउंड्री भी लगाईं।
वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेस ने 'द राइट पिच' से जुड़ी महिलाओं और लड़कियों से भी बातचीत की। यह एक नॉन-प्रॉफिटेबल संस्था है जिसे यूनाइटेड किंगडम के MCC फाउंडेशन का की मदद से चलाया जा रहा है।
यह संस्था क्रिकेट के जरिए कम संसाधनों वाले समुदायों के बच्चों में लीडरशिप स्किल्स विकसित करने और उन्हें शिक्षा से जोड़े रखने में मदद करती है।

मुंबई मेट्रो में किया सफर
विलियम और केट ने मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन में सफर किया, जहां उन्होंने मेट्रो नेटवर्क में काम करने वाली महिलाओं और भारत में बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग देने वाली ब्रिटिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
शाही कपल ने उन युवाओं से भी बातचीत की, जिन्होंने 'क्लाइमेट स्किल्स' कार्यक्रम का लाभ उठाया है। ब्रिटिश काउंसिल का यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को जरूरी कौशल और जलवायु संबंधी जानकारी देता है, ताकि वे अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
शाही कपल ने सोमवार रात 'अर्थशॉट प्राइज 2026 इम्पैक्ट असेंबली' में भी शिरकत की, जहां विलियम ने पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान खोजने में भारत की भूमिका पर जोर दिया।
44 वर्षीय विलियम ने इस साल के 'अर्थशॉट प्राइज़' के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए दो भारतीय नवाचारों - 'महिला हाउसिंग ट्रस्ट' और 'महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी' की तारीफ की।
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखे प्रिंस विलियम और केट, लोकल फूड का लिया लुत्फ
यह भी पढ़ें- 'विकास और पर्यावरण संरक्षण में भारत ने दुनिया को दिखाई नई राह', मुंबई में बोले प्रिंस विलियम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।