सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखे प्रिंस विलियम और केट, लोकल फूड का लिया लुत्फ
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ सड़कों की सैर की और स्थानीय व्यंजनों का ...और पढ़ें

सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई की सड़कों पर रॉयल कपल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेल्स के रॉयल कपल प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट इस समय मुंबई में हैं। इन दोनों ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई की सड़कों की सैर की और लोकल फूड का लुत्फ उठाया। यह तीनों हेमिल्टन स्टूडियोज के बाहर देखे गए जो भारत का सबसे पुराना फोटोग्राफी स्टूडियो है।
इसके बाद इन तीनों ने मुंबई की सड़कों की सैर की और इस दौरान स्थानीय जायके का मजा भी लिया। विलियम और केट सोमवार को मुंबई आए हैं। वह तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। सचिन उन चुनिंदा हस्तियों में से हैं जो इस शहर में इस रॉयल कपल से मिलेंगे।
रॉयल कपल ने खेला क्रिकेट
मुंबई के लोकल फूड के अलावा इस रॉयल कपल ने मुंबई की सड़कों पर क्रिकेट भी खेला। दोनों ने गली क्रिकेट का लुत्फ लिया। प्रिंस विलियम का बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब प्रिंस बल्लेबाजी कर रहे थे तब सचिन विकेट के पीछे खड़े थे। एक बच्ची की गेंद पर प्रिंस बोल्ड भी हो गए। इन दोनों के मुंबई मेट्रो का सफर करने की भी योजना बताई जा रही है। इसके अलावा यह दोनों बॉलीवुड की कई हस्तियों से भी मिलेंगे।
#WATCH | Maharashtra: Britain's Prince William plays gully cricket with young Cricketers in Mumbai. Princess Kate and Cricket legend Sachin Tendulkar are also here. The Prince and Princess of Wales are in Mumbai for a three-day visit centred around the 2026 Earthshot Prize. https://t.co/t1pbETB3ic
— ANI (@ANI) November 16, 2026
इसलिए आए हैं भारत
यह रॉयल कपल भारत में 'अर्थशॉट प्राइज' के छठे संस्करण के लिए भारत आया है। यह पर्यावरण से जुड़ी एक मुहीम है जिसकी शुरुआत विलियम ने साल 2020 में की थी जिसका मकसद इस दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती से निपटना है। पांच विजेता 1 मिलियन पाउंड का ईनाम अपने नाम करेंगे। मुंबई में ही यह प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- क्या वह सचिन तेंदुलकर बनेगा या फिर विनोद कांबली? कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों कहा ऐसा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।