IND vs NZ: डेब्यू करने वाले यश ठाकुर के नाम जुड़ गया अनचाहा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की लिस्ट में मिली जगह
यश ठाकुर ने अपने वनडे डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ...और पढ़ें

य़श ठाकुर ने पांचवें वनडे में किया डेब्यू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पांचवें और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया। इस मैच में भारत ने यश ठाकुर को वनडे डेब्यू का मौका दिया था। ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम समय पर विकेट निकाला। हालांकि, इस मैच में उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया कि एक अनचाही लिस्ट में वह शामिल हो गए।
इस लिस्ट में वह अकेले नहीं हैं बल्कि सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे महान बल्लेबाज भी हैं। हालांकि, कोई भी खिलाड़ी इसमें अपना नाम नहीं लिखवाना चाहता, लेकिन ठाकुर का नाम इसमें आ ही गया है।
रहे नाकाम
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए भारत को महज 209 रनों पर ढेर कर दिया था। ठाकुर को भी बल्लेबाजी का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ योगदान नहीं दे सके थे। वह चार गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। यानी वह अपना खाता नहीं खोल सके थे। इसी के साथ ठाकुर भारत के 18वें ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिसने अपने वनडे डेब्यू मैच में खाता नहीं खोला। इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के नाम भी हैं।
यह लिस्ट साल 1974 से शुरू हुई थी। तब बिशन सिंह बेदी अपने वनडे डेब्यू में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। सचिन और धोनी के अलावा इस फेहरिस्त में वीवीएस. लक्ष्मण, सुरेश रैना, शिखर धवन, वसीम जाफर और रोजर बिन्नी जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं।
लिया अहम विकेट
हालांकि, ठाकुर को जिस काम के लिए इस मैच में खिलाया गया था वो काम उन्होंने बखूबी किया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और अपने कोटे के 10 ओवरों में 38 रन देकर एक विकेट लिया। यह एक विकेट उन्होंने सेट बल्लेबाज डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का लिया जो भारत के लिए मुसीबत बनते दिखाई दे रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।