ऐसे कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप? न्यूजीलैंड की लहराती पिचों पर भारत के टॉप-4 को नहीं लगी हवा; रोहित-कोहली भी बेअसर
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा। विश्व कप के नजरिए से ये एक चिंता का विषय बन गया है।

भारत के टॉप ऑर्डर का खराब प्रदर्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को भले ही सीरीज जीत ली। मगर भारत के टॉप-ऑर्डर ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई। वहीं विराट कोहली सिर्फ एक अर्धशतक ही जड़ पाए।
भारत के लिए यहां से हर एक सीरीज साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखी जा रही है। साउथ अफ्रीका की पिचों पर सीम और उछाल देखने को मिलता है। ऐसी ही परिस्थिति न्यूजीलैंड में थी। लेकिन यहां भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप हो गए, जो एक चिंता का विषय बन गया है।
टॉप-ऑर्डर का खराब प्रदर्शन
रोहित शर्मा- भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन सीरीज में बेहद खराब रहा। रोहित पूरी सीरीज में सिर्फ एक बार ही दहाई का आंकड़ा छु पाए। पूर्व कप्तान ने 7.50 के औसत से सिर्फ 30 रन बनाए।
शुभमन गिल- भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ शुरूआत के तीन मैच ही खेले। इस दौरान उन्हें दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला। वो दो पारियों में सिर्फ 37 रन बना पाए। गिल की जगह टीम में आखिरी दो मैचों के लिए आए रूतुराज गायकवाड़ भी सिर्फ 23 रन ही बना पाए।
विराट कोहली- भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराटो कोहली ने अर्धशतक लगाकर सीरीज की शानदार शुरूआत की थी। मगर इसके बाद वो तीन बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं टच कर पाए। उन्होंने चार पारियों में 86 रन बनाए। कोहली के अलावा, किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया।
श्रेयस अय्यर- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। अय्यर ने चार पारियों में सिर्फ 67 रन बनाए। उनका औसत 16.75 का रहा।
गौरतलब है कि भारतीय खिलाड़ियों को उछाल और स्विंग ने परेशान किया। वो इसका तोड़ आखिरी तक नहीं निकाल पाए। भारत को अगले साल ऐसी ही पिचों पर वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है। ऐसे में अगर खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर नहीं करते हैं तो ये भारत के लिए बहुत ही नुकसानदेह साबित हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।