विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC ने 2035 तक का कैलेंडर किया तय, भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी; LA28 ओलंपिंक का क्वालिफिकेशन फॉर्मेट भी तय

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:14 PM (IST)

आईसीसी ने बाली में हुए बैठक में 2035 तक का कैलेंडर तय कर दिया है। भारत को इस दौरान दो बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है।

भारत को मिली दो आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी

भारत को मिली दो आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने 2035 तक के प्रमुख पुरुष टूर्नामेंटों का कार्यक्रम और आगामी विश्व कप के क्वालीफिकेशन का प्रारूप तय कर दिया है। बाली में रविवार को हुई बोर्ड बैठक में इन फैसलों को मंजूरी दी गई।

भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी मिली है। 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर अमेरिका और बांग्लादेश में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में टी20 विश्व कप

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता के अनुसार, 2028 में टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। 2029 में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और भारत में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी।

2030 टी-20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होगा। 2031 में भारत और बांग्लादेश वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे। 2032 के टी-20 विश्व कप, 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2034 के टी-20 विश्व कप के मेजबान बाद में तय होंगे।

विश्व कप के क्वालिफिकेश का प्रारूप भी तय

2028 पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्लोबल क्वालीफायर में 16 टीमें 31 मैच खेलेंगी। यहां से आठ टीमों को विश्व कप का टिकट मिलेगा।

2028 महिला टी-20 विश्व कप के ग्लोबल क्वालीफायर में नीदरलैंड्स और स्काटलैंड के साथ क्षेत्रीय क्वालीफायर से आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से शीर्ष दो टीमें विश्व कप में जगह बनाएंगी।

एलए-28 ओलिंपिक के क्वालीफायर

पुरुष क्वालीफायर पांच से 13 फरवरी 2028 तक अमेरिका और महिला क्वालीफायर 26 फरवरी से पांच मार्च तक बांग्लादेश में होगा। दोनों में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल जीतने वाली टीम ओलिंपिक का अंतिम कोटा हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें- AUS vs ENG: बैंटन के शतक और एटकिंसन के 'चौके' ने उड़ाए ऑस्ट्रेलिया के होश, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में कंगारूओं को किया शर्मसार

यह भी पढ़ें- 49 साल से इस बल्ले को संभाले रखे हैं सचिन तेंदुलकर, ऐसा क्या है बैट में खास? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।