AUS vs ENG: बैंटन के शतक और एटकिंसन के 'चौके' ने उड़ाए ऑस्ट्रेलिया के होश, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में कंगारूओं को किया शर्मसार
इंग्लैंड ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 135 रनों से करारी शिकस्त दी। ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टॉम बैंटन के तूफानी शतक और गस एटकिंसन की घातक गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 18 नवंबर को होगा।
एडिलेड में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंटन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 356 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में कगांरू टीम सिर्फ 220 रन पर सिमट गई और मैच 135 रन से गंवा दिया।
बैंटन की तूफानी पारी
बैंटन ने मुकाबले में 99 गेंदों में 121 रन की तूफानी पारी खेली। इंग्लैंड ने पहला विकेट जल्द ही गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने जो रूट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की।
रूट ने इस दौरान 68 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। रूट के आउट होने के बाद कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बैंटन ने इसके बाद शतक ठोका। बैंटन की पारी पर जेवियर बार्टलेट ने विराम लगाया।
बैंटन के आउट होने के बाद जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 102 रन की साझेदारी हुई। कॉक्स 49 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जैक्स ने 40 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने 50 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाए।
एटकिंसन ने तोड़ी कमर
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया को गस एटकिंसन ने शुरूआती झटके दिए। उन्होंने ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली और जोश इंग्लिस का विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद मैट रेनशॉ और कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े। मगर ये साझेदारी टूटते ही ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित हो गई। रेनशॉ ने 63 रन बनाए।
रेनशॉ के बाद ग्रीन को किसी से लंबा साथ नहीं मिला। ग्रीन भी 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई और मैच गंवा दिया। एटकिंसन ने चार विकेट लिए। वहीं लियाम डॉसन और सैम करन को दो-दो सफलता मिल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।