IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने बल्ले से बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में अपनी बल्लेबाजी से दो बड़े रिकॉर्ड बना दिए। अर्शदीप ...और पढ़ें
-1794744542051_m.webp)
अर्शदीप सिंह ने बल्ले से किया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में बल्लेबाजी से कमाल कर दिखाया। अर्शदीप ने चार गेंदों में 14 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह ने इन दो छक्कों के साथ दो बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए।
अर्शदीप ने नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इन दो छक्कों के साथ वो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के खास लिस्ट में शामिल हो गए।
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
अर्शदीप नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ जसप्रीत बुमराह और वेंकटेश प्रसाद ने किया था।
वेंकटेश ने साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था। वहीं बुमराह ने भी कंगारूओं के खिलाफ ही 2019 में दो छक्के लगाकर इस खास लिस्ट में जगह बनाई थी।
अर्शदीप के दो छक्कों ने उन्हें नंबर-11 पर एक वनडे पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया।
अर्शदीप से पहले ये कारनामा वेंकटेश प्रसाद और मोहम्मद शमी कर चुके हैं। प्रसाद ने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ दो छक्के लगाए थे। वहीं मोहम्मद शमी ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। वहीं अब अर्शदीप ने इस खास लिस्ट में जगह बना ली है।
भारत ने जीती सीरीज
भारत ने अर्शदीप के शानदार प्रदर्शन की वजह से पांचवां वनडे 22 रन से जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा था। टार्गेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम सिर्फ 187 रन पर सिमट गई।
अर्शदीप ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली। भारत ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया।
यह भी पढ़ें- प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया
यह भी पढ़ें- 'यह बल्लेबाजों की सीरीज नहीं थी', न्यूजीलैंड को पटखनी देने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।