विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह बल्लेबाजों की सीरीज नहीं थी', न्यूजीलैंड को पटखनी देने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:34 PM (IST)

भारतीय टीम ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से जीत लिया। सीरीज जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की जमकर तारीफ की।

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में मात देने के बाद कहा कि ये सीरीज बल्लेबाजों के लिए नहीं थी। उन्होंने इस दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम को जब भी जरूरत पड़ी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

माउंट माउंगानुई में रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने सिर्फ 210 रनों का लक्ष्य रखा था। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच जीतकर सीरीज को बराबर कर लेगा। मगर अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 187 रनों पर समेट दिया।

अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली। अर्शदीप को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया।

सीरीज जीत के बाद क्या बोले अय्यर

भारत ने वनडे से पहले टी20 सीरीज भी जीती थी। श्रेयस अय्यर का मानना है कि अलग-अलग परिस्थितियों और लगातार बदलते मौसम का सामना कर टीम ने जिस तरह जीत हासिल की वो एक बड़ी उपलब्धि रही। उनका कहना रहा कि ये सीरीज बल्लेबाजों के लिए नहीं थी, वहीं गेंदबाजों की उन्होंने जमकर तारीफ की।

अय्यर ने कहा, 'बहुत खुशी हो रही है। मुझे लगता है कि दोनों ही सीरीज में हमें अलग-अलग तरह की परिस्थितियां मिलीं। मौसम लगातार बदलता रहा। इतनी चुनौतियों को सामना करते हुए सीरीज जीतना मेरे हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि है। और आज भी हममें एक खास तरह का भरोसा था, भले ही हमने बल्लेबाजी से ज्यादा रन नहीं बनाए थे। फिर भी हमें उम्मीद थी कि हम किसी भी समय मैच का रूख बदल सकते हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि सभी ने एक दिशा में सोचा और हम अपने प्लान को मैदान लागू कर पाए।'

अय्यर ने आगे कहा, 'अगर आप पूरी सीरीज देखें तो यह बल्लेबाजों के लिए नहीं थी। जिस तरह से गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, उन्होंने जरूरी मौकों पर खुद को साबित किया। उन्हें पूरा भरोसा ता कि परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, वो टीम को जीत दिलाएंगे। मुझे लगता है कि हमें सभी खिलाड़ियों में इसी तरह की मानसिकता की जरूरत है। और हर एक खिलाड़ी ने वो जज्बा दिखाया। यह बहुत शानदार रहा।'

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप और सिराज न्यूजीलैंड के लिए बने नासूर, टीम इंडिया ने पांचवां वनडे जीत सीरीज पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: इन 5 पांडवों के दम पर भारत ने किया न्यूजीलैंड का किला फतह, कीवी टीम के 11 साल के विजयी रथ को रोका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।