विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: इन 5 पांडवों के दम पर भारत ने किया न्यूजीलैंड का किला फतह, कीवी टीम के 11 साल के विजयी रथ को रोका

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:52 PM (IST)

भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 22 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने ...और पढ़ें

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 22 रन से मात देकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने इसी के साथ न्यूजीलैंड के घर में चले आ रहे विजयी रथ को रोक दिया। भारत ने पहले बल्लेबजी करते हुए सिर्फ 210 रनों का लक्ष्य दिया था। मगर गेंदबाजों ने भारत की मैच में वापसी कराई और सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड घर में आखिरी बार वनडे सीरीज साल 2019 में हारा था। उस समय भी टीम इंडिया ने ही न्यूजीलैंड को मात दी थी। इसके बाद से न्यूजीलैंड लगातार 11 वनडे सीरीज जीत चुका था। मगर भारतीय खिलाड़ियों ने कीवी टीम के बादशाहत को खत्म कर दिया।

ये रहे भारत की जीत के हीरो

अर्शदीप सिंह: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मैच में पहले बल्ले से चार गेंदों में 14 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने गेंद से कमाल कर दिया। अर्शदीप ने 30 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मोहम्मद सिराज: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। सिराज ने 10 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने खतरनाक टिम सीफर्ट और फिन एलन को आउट किया।

अक्षर पटेल: इस भारतीय स्टार ने ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभाई। आखिरी दो विकेट लेने में भारत को थोड़ी परेशानी हो रही थी। मगर अक्षर के आते ही मैच भारत के हाथ में चला गया। उन्होंने आखिरी दोनों विकेट अपने नाम कर भारत को सीरीज जीत दी। अक्षर ने इससे पहले बल्लेबाजी से 55 गेंदों में 46 रन बनाए थे।

नमन धीर: इस भारतीय स्टार ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया। नमन ने बल्लेबाजी में 22 रनों का योगदान दिया। वहीं नमन ने मिचेल सैंटनर के रूप में भारत को एक महत्वपूर्ण विकेट भी दिलाया। सैंटनर 24 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए थे। मगर नमन ने उनको पवेलियन भेज भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ईशान किशन: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भी आज के मैच में महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारत को 209 के स्कोर तक पहुंचाने में ईशान ने 46 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप और सिराज न्यूजीलैंड के लिए बने नासूर, टीम इंडिया ने पांचवां वनडे जीत सीरीज पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली के साथ 11 साल बाद हुआ इतना बुरा, रोहित शर्मा ने भी किया निराश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।