IND vs NZ: विराट कोहली के साथ 11 साल बाद हुआ इतना बुरा, रोहित शर्मा ने भी किया निराश
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले से निराश किया और इसी के साथ दोनों के नाम अनचाहे कारनामे जुड़ गए।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने किया निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। रविवार को माउंट माउंगुनई में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा। इसी के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम के साथ खराब आंकड़े भी जुड़ गए।
इसी मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम सिर्फ 89 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में भी रोहित और विराट जैसे सीनियर बल्लेबाजों ने निराश किया था और खाता तक नहीं खोल पाए थे। पांचवें मैच में दोनों ने खाता तो खोला लेकिन दोहरी संख्या में नहीं पहुंच सके।
कोहली के साथ हुआ ऐसा
कोहली सात गेंदों पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह इस सीरीज में तीसरी बार है जब कोहली दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके। कोहली 11 साल बाद किसी वनडे सीरीज में तीन बार सिंगल डिजिट में आउट हुए हैं। इससे पहले 2014-15 ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ट्राई सीरीज में कोहली तीन मैचों में सिंगल डिजिट में आउट हुए थे। हालांकि, कोहली के साथ ऐसा कुल चार बार हो चुका है। सबसे पहले साल 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में कोहली तीन बार सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे थे। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 2012-13 में खेली गई वनडे सीरीज में भी ऐसा हुआ था।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ट्राई सीरीज में कोहली तीन बार एक अंक में ही पवेलियन लौटे। तब से 11 साल बाद इस सीरीज में कोहली के साथ ऐसा हुआ।
ओपनिंग जोड़ी ने किया निराश
इस पूरी सीरीज में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को वो शुरुआत नहीं दी जिसकी उससे उम्मीद थी। शुरुआती दो मैचों में शुभमन गिल ने रोहित के साथ ओपनिंग की थी। हालांकि, तीसरा मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद हो गया था। चौथे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ आए थे और पांचवें मैच में भी उन्हीं ने रोहित के साथ ओपनिंग की, लेकिन दोनों जोड़ियों में से किसी ने भी इस सीरीज में अर्धशतकीय साझेदारी नहीं की।
यह 2017-18 के बाद पहली बार हुआ है जब किसी वनडे सीरीज में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने एक भी अर्धशतकीय साझेदारी नहीं की है। इससे पहले, ऐसा साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था जहां छह पारियों में ओपनिंग जोड़ी ने कुल 146 रन बनाए थे जिसमें सबसे ज्यादा 48 रनों की साझेदारी हुई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।