विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 5th ODI Playing-11: बराड़ की जगह इस गेंदबाज को मिला डेब्यू का मौका, सिराज की हुई वापसी

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:27 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच में अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपनी प्लेइंग-11 बदली है।

मोहम्मद सिराज की हुई वापसी

मोहम्मद सिराज की हुई वापसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने रविवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच है क्योंकि इस मैच से सीरीज का फैसला निकलेगा।

भारतीय टीम चार मैचों के बाद 2-1 से आगे है। उसके पास सीरीज जीतने का मौका है। वहीं, न्यूजीलैंड इस मैच को जीत सीरीज ड्रॉ करा सकती है। सीरीज जीतने का मौका उसके पास नहीं है क्योंकि तीसरा मैच ड्रॉ हो गया था।

ठाकुर का डेब्यू

इस मैच में भारतीय टीम ने यश ठाकुर को डेब्यू का मौका दिया है। वह गुरनूर बराड़ की जगह टीम में आए हैं। बराड़ को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और इसी कारण ठाकुर को इस मैच में मौका मिला है। वह भारत के लिए चार टी20 खेल चुके हैं। आज अपना पहला वनडे खेल प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हुई है। वह अभी तक बेंच पर थे, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया को अपने अनुभव से मजबूत करेंगे। कुलदीप यादव को इस मैच में आराम दिया गया है।

जेमिसन और हेनरी को मिला आराम

न्यूजीलैंड ने भी इस मैच में बदलाव किए हैं। काइल जेमिसन इस मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को घुटने पर टेकने वाले मैट हेनरी भी टीम में नहीं हैं। जैकब डफी और ब्लेयर टिकनेर को इन दोनों के स्थान पर प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, टिम सीफर्ट, निक कैली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, मिचेल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनेर, मैट फिशर, डैकब डफी।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th ODI Live Score: न्यूजीलैंड ने जीती सिक्के की जंग, भारत की पहले बल्लेबाजी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित पर होगा दबाव, विराट-श्रेयस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद; सीरीज जीत पर भारत की नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।