IND vs NZ: रोहित पर होगा दबाव, विराट-श्रेयस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद; सीरीज जीत पर भारत की नजर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें वनडे में रोहित शर्मा पर बेहतर करने का दबाव होगा। वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
-1794675231293_m.webp)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मुकाबला
HighLights
भारत-न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में मुकाबला
रोहित शर्मा पर अच्छा प्रदर्शन करने होगा दबाव
सीरीज जीतने पर होगी भारत की नजर
जागरण, माउंट माउंगानुई : भले ही यह एक आम वनडे मुकाबला लग रहा हो लेकिन यह अगले साल होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम की दिशा तय करेगा। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस वनडे सीरीज से तय होना था कि भारत अगले साल किन किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएगा।
खास तौर पर ये तय होना था कि रोहित शर्मा अगले साल तक इस टीम में टिक पाएंगे या नहीं। यहां हुए तीन मैचों में से दो में वह शून्य पर आउट हुए हैं। उनके लिए रविवार को होने वाला सीरीज का आखिरी मुकाबला करो या मरो वाला होगा।
इस मुकाबले पर सीरीज का नतीजा भी निर्भर करेगा। भारत शुक्रवार को यहां खेले गए चौथे वनडे में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार के बावजूद सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत के लिए सबसे राहत की बात ये है कि पिछले मैच के पहले ही ओवर तीन और कुल छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। वह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन पहुंच चुके हैं।
नाकाम भारतीय बल्लेबाज
भारतीय बल्लेबाज सीम के अनुकूल परिस्थितियों में पूरी तरह नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी।
भारतीय बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप में भी उन्हें ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
पूरी बल्लेबाजी इकाई के नाकाम रहने के कारण किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा। हालांकि, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर पांच मैचों की सीरीज में अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
अय्यर के लिए कप्तान के रूप में यह पहला मैच भी निराशाजनक रहा। हेनरी की शानदार गेंद पर रोहित चकमा खा गए, जबकि अय्यर तेज गति से अंदर की ओर आई गेंद पर क्रीज में ही फंस गए।
रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के लिए यह मुकाबला न्यूजीलैंड में अपने आखिरी दौरे पर दर्शकों का मनोरंजन करने का अंतिम मौका होगा। शुक्रवार रात कोहली भी हेनरी की घातक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं दे सके।
334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.4 ओवर में महज 89 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने छठे ओवर तक भारत का स्कोर चार विकेट पर नौ रन कर दिया था, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज शुरुआती पावरप्ले में विकेट लेने में नाकाम रहे। गुरनूर बराड़ और आकिब नबी ने काफी रन लुटाए, हालांकि दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए।
बराड़ को वेलिंगटन में टेस्ट टीम के साथ भेज दिया गया है। ऐसे में इस मैच में उनकी जगह मोहम्मद सिराज खेलेंगे। वहीं, सीरीज का पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव की पिछले मैच में विल यंग ने जमकर धुनाई की। हालांकि उन्हें रविवार को खेलने का एक और मौका मिलेगा।
सीरीज बराबर करने उतरेगा न्यूजीलैंड
दूसरी ओर न्यूजीलैंड के सामने भी सीरीज बचाने की चुनौती होगी। टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी। चौथे वनडे में अर्धशतक लगाने वाले प्रारंभिक बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने अपने करियर को नई दिशा दी है।
वहीं, विल यंग स्लिप में दो बार कैच छूटने के बावजूद शानदार शतक लगाने में सफल रहे। भारतीय तेज गेंदबाजों को पहले 10 ओवर में न्यूजीलैंड के प्रारंभिक बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से रोकना होगा, ताकि वे मैच को भारत की पकड़ से दूर न ले जा सकें।
यह देखना भी दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी ब्रेट रैंडेल को बे ओवल में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। न्यूजीलैंड ने पिछले सात वर्षों से घरेलू मैदान पर कोई सीरीज नहीं गंवाई है। ऐसे में वह चोट खाई लेकिन मजबूत भारतीय टीम के विरुद्ध जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, शान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फाक्सक्राफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम साइफर्ट(विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: 6 बॉल, 8 रन और 1 विकेट...आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा; हर गेंद का पढ़ें हाल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।