IND U19 vs PAK U19: मोहित के चौका लगाते ही झूम उठा पूरा भारतीय खेमा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने यूं मनाया जश्न; Video
मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर जैसे ही चौका लगाकर भारत को खिताब जिताया, वैसे ही पूरा भारतीय खेमा मैदान की तरफ दौड़कर जश्न मनाने लगा।
-1794671938042_m.webp)
भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह मनाया जश्न

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शनिवार को 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को एक बेहद ही रोमांचक मैच में एक विकेट से मात दी। मैच आखिरी गेंद तक गया, जहां मोहित उल्वा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
भारत ने एक वक्त पर 252 रनों पर ही 8 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच हार जाएगी। मगर मोहित उल्वा ने नाबाद 26 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
भारत ने 338 रनों का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल किया। मोहित ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। उनके चौका लगाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। हर एक खिलाड़ी मैदान पर आकर अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।
मोहित के चौका लगाते ही मैदान पर ऐसा हुआ माहौल
मोहित चौका लगाने के बाद शांति से खड़े थे। वहीं दूसरी छोर पर खड़े चिगुरूपति वेंकट ने तुरंत हेलमेट उतारकर खुशी से हवा में पंच किया। सभी भारतीय खिलाड़ी मैदान की ओर दौड़ पड़े।
लगभग सभी खिलाड़ी दोनों हाथ हवा में उठाए मोहित तक पहुंचने की रेस में लग पड़े। इसी भागदौड़ में एक भारतीय खिलाड़ी लडखड़ाकर गिर गया।
यशवीर गौड़ इस दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर हमजा जहूर के पास जाकर चिल्लाकर जश्न मनाते दिखे। आर्यन सवसानी और कुशाग्रा ओझा ने जीत के नायक मोहित को कंधे पर उठा लिया।
भारतीय खिलाड़ी इसके बाद तिरंगा लेकर मैदान पर जश्न मनाने लगे। फिर सभी खिलाड़ी ने फोटो खिंचाने के लिए पोज किया। उल्वा इसके बाद तिरंगे को लपेटकर मैदान पर भागने लगे और मुस्कुराते हुए हवा में पंच कर अपनी खुशी जाहिर की।
𝐀 𝐟𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐡𝐚𝐝 𝐢𝐭 𝐚𝐥𝐥, 𝐚𝐧𝐝 𝐚 𝐟𝐢𝐧𝐢𝐬𝐡 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐛𝐞𝐥𝐨𝐧𝐠𝐬 𝐭𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 🇮🇳🫡 #PAKvIND #AsiaCupU19 #SonyLIV #SonySportsNetwork https://t.co/7JZfJBDtQ2
— Sony LIV (@SonyLIV) November 14, 2026
मोहित-सहवाग को मिला खास अवॉर्ड
मोहित को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।