विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs PAK U19: 6 बॉल, 8 रन और 1 विकेट...आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा; हर गेंद का पढ़ें हाल

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:05 PM (GMT+05:30)

भारत ने भले ही मैच जीत लिया। मगर आखिरी ओवर में मुकाबला कुछ ज्यादा ही फंस गया था। भारत को ...और पढ़ें

आखिरी ओवर का रोमांच (PC- BCCI)

आखिरी ओवर का रोमांच (PC- BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। आखिरी में मुकाबला और खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। मगर अंतिम ओवर के रोमांच ने सभी फैंस की सांसे रोक दी थीं।

भारत को आखिरी ओवर में 6 गेंदों में सिर्फ 8 रन चाहिए थे और उसके पास महज एक विकेट बचा हुआ था। ऐसे में मैच किसी के भी हाथ में जा सकता था। एक विकेट गंवाते ही पाकिस्तान चैंपियन बन जाता। मगर मोहित उल्वा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

आखिरी ओवर में ऐसा रहा रोमांच

49.1- पहला गेंद रहा डॉट

पहली गेंद पर मोहित उल्वा क्रीज पर मौजूद थे। वहीं स्पिनर एहमद हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान एहमद ने मोहित को बीट कर दिया और विकेटकीपर ने गिल्ली उड़ाकर स्टंपिंग की अपील कर दी। ऐसे में सभी फैंस की आंखे थर्ड अंपायर के डिसीजन पर टिक गईं।

मोहित का पैर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बाहर गया था। मगर उन्होंने सही मौके पर पैर को अंदर किया और आउट होने से बच गए।

49.2- एहमद ने डाली वाइड

मोहित ने इस गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्रीज से बाहर निकलने की कोशिश की। मगर एहमत ने पहले ही इस चीज को भांप लिया और चालाकी दिखाते हुए ऑफ साइड की तरफ फेंक दी। लेकिन वो वाइट हो गई। भारत को अब 5 गेंदों में 7 रन की जरूरत थी।

49.2- दूसरी गेंद पर आया सिर्फ सिंगल

एहमद ने दूसरी गेंद थोड़ी शॉर्ट रखी, जहां मोहित ने बल्ला चलाने की कोशिश की। लेकिन वो पॉइंट की तरफ सिर्फ सिंगल ही ले पाए। अब भारत को चार गेंदों में छह रनों की जरूरत थी।

49.3- वेंकटा ने भी लिया सिंगल

तीसरी गेंद पर चिगुरूपति वेंकटा को एहमद ने गूगली डाली, जिस पर वेंकटा का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद पैड पर जा लगी। इस दौरान दोनों ने सिंगल भाग लिया। मगर गेंद बॉलर एंड पर डायरेक्ट लगती तो वेंकटा आउट भी हो सकते थे। अब भारत को तीन गेंदों में 5 रनों की जरूरत थी।

49.4- चौथी गेंद पर भी सिर्फ एक रन

मोहित ने एहमद की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। मगर वो कामयाब नहीं हुए और लॉन्ग ऑफ की तरफ मारकर सिर्फ एक रन ही बना पाए। भारत को अब दो गेंदों में 4 रनों की जरूरत थी।

49.5- वेंकटा चूके

एहमद की गेंद पर वेंकटा के पास बड़ा शॉट खेलने का अच्छा मौका था। उन्होंने कोशिश भी मगर गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई और लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर से पहले ही गिर गई और सिर्फ एक रन आया। अब आखिरी गेंद पर भारत को तीन रन की जरूरत थी।

49.6- मोहित का चौका

भारत को आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे। अगर भारत दो रन बना लेते तो मैच सुपर ओवर में चला जाता। क्रीज पर मोहित उल्वा थे। मोहित ने एक बार फिर अहमद की गेंद पर क्रीज से बाहर निकले और तेजी से लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला और गेंद एक टिप्पा खाकर बाउंड्री के पार चली गई और भारत ने एक विकेट से मैच और खिताब जीत लिया।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: 'भगवान पर भरोसा था', मोहित ने 8 विकेट गिरने के बाद कैसे पलटी हारी हुई बाजी; मैच के बाद किया खुलासा

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: '9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर', सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।