विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs PAK U19: '9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर', सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:06 PM (IST)

मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बनाया है। ...और पढ़ें

भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को हराया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता दिया है। भारत ने 252 के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। उसे मैच जीतने के लिए 86 रनों की जरूरत थी। इसके बाद मोहित-मनल ने शानदार पारियों ने टीम को सिर्फ एक विकेट से यादगार जीत दिला दी।

अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था।

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरूआत दिलाई। मगर बीच के ओवरों में भारत को नियमित अंतराल पर झटके लगे, जिसकी वजह से वो मुश्किल में फंस गया।

इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मगर, जब भारत को 30 रनों की जरूरत थी तब मनल आउट हो गए, फिर मोहित ने चिगुरूपति वेंकटा के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।

मनल-मोहित की करिश्माई पारी

भारत को मैच में 338 रनों की जरूरत थी। ओपनर लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए।

लक्ष्य 80 और सहवाग 58 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर एक वक्त पर 146/1 था। मगर वीके विनीथ के आउट होने के बाद भारत ने लगातार विकेट गंवाने शुरू कर दिए।

भारत का स्कोर 252/8 हो गया। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यहां से आसानी से मैच हार जाएगी। मगर मनल चौहान और मोहित उल्वा ने हारी हुई बाजी पलट दी। दोनों ने भारत को हारा हुआ मैच जीता दिया।

आखिरी ओवर में भारत को आठ रनों की जरूरत थी। इस दौरान भारत का सिर्फ एक विकेट ही बचा था। मैच आखिरी गेंद तक गया, जहां मोहित ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

मोहित ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। वहीं मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन ठोके, जिसकी वजह से भारत ने एशिया कप का खिताब 9वीं बार जीतकर इतिहास रच दिया।

उस्मान खान का शतक

इससे पहले फरहान यूसफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जिसे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने सही साबित किया। ओपनिंग के लिए उतरे उस्मान खान और हयाम खान ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। हयाम 21 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद उस्मान को अब्दुल कादिर का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़ दिए। कादिर 8 छक्कों और तीन चौकों की मदद से 54 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए।

कादिर के आउट होने के बाद उस्मान का साथ देने कप्तान फरहान यूसफ आए। यूसफ ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। इस बीच उस्मान ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की बदौलत 107 रन बनाए।

फरहान ने 60 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्के की मदद से 63 रन जड़े, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। भारत की ओर से काव्य पटेल ने चार और चिगुरूपति वेंकटा ने तीन विकेट झटके।

यह भी पढ़ें- SMAT: वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश, बिहार को सौराष्‍ट्र के हाथों झेलनी पड़ी करारी शिकस्‍त

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th ODI Live Streaming: फ्री में मोबाइल और टीवी पर कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्‍यूजीलैंड मैच, यहां पाएं पूरी डिटेल्‍स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।