SMAT: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश, बिहार को सौराष्ट्र के हाथों झेलनी पड़ी करारी शिकस्त
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनााय। मगर वो अपनी टीम को सौराष्ट्र के खिलाफ जीत दिलाने में नाकामयाब रहा।
-1794650768029_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी की टीम हारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बतौर कप्तान शनिवार को सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे। इस दौरान उन्होंने टी20 इतिहास में सबसे युवा कप्तान बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। मगर वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में एलिट ग्रुप-बी के मैच में बिहार पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र ने 17वें ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला आसानी से जीत लिया।
फ्लॉप रहे वैभव
कप्तान वैभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो उनकी टीम के लिए गलत साबित हुआ। आलोक कुमार चार रन बनाकर रनआउट हो गए। वहीं वैभव ने दो चौके और एक छक्के लगाकर अपना तूफानी अंदाज दिखाया। मगर प्रेरक मानकड़ ने उनको बड़ी पारी खेलने से रोक दिया।
वैभव 12 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बिहार की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। उसकी तरफ से सबसे बड़ी पारी पृथ्वी राज ने खेली। राज ने चार छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज अल्तामिश अशरफ ने 20 गेंदों में 24 रन बनाए।
सौराष्ट्र की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए चेतन साकरिया तीन विकेट झटके। वहीं प्रेरक मानकड़ को भी तीन सफलता मिली। साकरिया को उनकी शानादार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सौराष्ट्र ने 17वें ओवर में जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की तरफ से भी किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। मगर खिलाड़ियों के छोटे-छोटे योगदानों ने सौराष्ट्र के लिए जीत आसान कर दी।
विश्वराज जडेजा ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। वहीं हार्विक देसाई ने 18 गेंदों में रनों की पारी खेली। वहीं तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हरवंश पंगालिया ने तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 11 गेंदों में 33 रन जड़ दिए।
इसके अलावा, रूचित अहीर ने 19 गेंदों में नाबाद 21 और सिद्धांत राणा ने नाबाद 18 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
यह भी पढ़ें- SMAT: सूर्यकुमार यादव ने केवल 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक, मुंबई को हैदराबाद पर दिलाई आसान जीत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।