विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs PAK U19: 'भगवान पर भरोसा था', मोहित ने 8 विकेट गिरने के बाद कैसे पलटी हारी हुई बाजी; मैच के बाद किया खुलासा

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:05 PM (IST)

मोहित उल्वा ने करिश्माई पारी खेलकर भारत को एशिया कप का चैंपियन बना दिया है। मोहित ने मैच के बाद ...और पढ़ें

मोहित उल्वा की करिश्माई पारी

मोहित उल्वा की करिश्माई पारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहित उल्वा ने बल्ले से कमाल कर भारत को हारा हुआ मैच जीताकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया का चैंपियन बना दिया। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया था। मगर भारत एक वक्त पर मुश्किल में फंस गया था। इसके बाद मोहित ने अंतिम तक क्रीज पर रहकर टीम को जीत दिला दी।

मोहित ने 26 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने मनल चौहान के साथ 9वें विकेट के लिए 57 और आखिरी विकेट के लिए चिगुरूपति वेंकटा के साथ नाबाद 30 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। मोहित ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा था और वो बार-बार खुद को बोल रहे थे कि वो मैच जिता देंगे।

मोहित ने बताया कैसे पलटी हारी हुई बाजी

मोहित ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने की पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि वो खुद को बार-बार यही बोल रहे थे कि वो कर सकते हैं और वो करेंगे।

मोहित से जब पूछा गया कि उनके दिमाग में रन चेज के समय क्या चल रहा था, तब उन्होंने जवाब दिया, 'कुछ खास नहीं। मुझे खुद पर भरोसा था और भगवान पर विश्वास था। इस मैच से पहले तक मेरा एशिया कप कुछ खास नहीं बीता था। मैं जानता था कि मैं एक गेंदबाज हूं, मगर मुझे यह भरोसा था कि मैं एक ऑलराउंडर भी हूं। हालांकि मुझे खुद को साबित करने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन मुझे हमेशा से विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं। मुझे बस मनल के साथ की जरूरत थी। मुझसे पहले बल्लेबाजी में जाकर उन्होंने जिस तरह मोमेंटम बनाया और मैच को सेट किया, वह कमाल था। मुझे मैदान पर जाकर अपना काम पूरा करना था।'

मोहित ने आगे विजयी रन बनाने पर कहा,'कुछ खास नहीं। मैं बस उस एक गेंद का इंतजार कर रहा था। मुझे पता था कि मैं बाउंड्री लगाकर मैच खत्म कर सकता हूं। मैं जानता था कि आज मेरा दिन है और मैं ही मैच खत्म करूंगा। मैंने हमेशा खुद पर विश्वास किया है। मैं खुद ये कहता रहता हूं, मैं यह कर सकता हूं, मैं यह करूंगा, और अंत तक रहकर इसे पूरा करूंगा।'

मोहित ने वेंकट के साथ आखिरी विकेट के साथ पार्टनरशिप पर कहा, जहां तक वेंकट की बात है, उन्होंने खास तौर पर मेरा बहुत आत्मविश्वास बढ़ाया। वह मुझसे लगातार कह रहे थे, नहीं, तुम यह कर सकते हो। बस जाओ और खेलो, तुम मैच खत्म करोगे। उन्होंने मुझमें यह जो विश्वास जगाया कि हम दोनों मिलकर आखिरी गेंद पर काम पूरा कर सकते हैं, उससे मेरा खुद का आत्मविश्वास भी और मजबूत हो गया। मुझे यकीन था कि अगर मैं आखिरी गेंद तक क्रीज पर टिका रहा, तो मैं मैच जिता दूंगा।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: '9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर', सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th ODI: गुरनूर बराड़ की जगह कौन? कुलदीप का कटेगा पत्‍ता! पांचवें वनडे में बदली दिखेगी भारत की प्‍लेइंग 11

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।