विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 5th ODI Live Score: 50 रनों से पहले ही भारत ने खोए तीन विकेट, ऋतुराज गायकवाड़ भी लौटे पवेलियन 

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Nov 2026 08:14 AM (GMT+05:30)

New Zealand vs India 5th ODI Live Updates: तीसरा मैच बारिश के कारण रद होने और फिर चौथा मैच न्यूजीलैंड ...और पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे आज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। शुरुआती दो मैच जीत टीम इंडिया इस सीरीज में ड्राइवर सीट पर थी, लेकिन तीसरे मैच में बारिश ने खलल डाल मुकाबला रद करा दिया तो वहीं चौथे मैच में कीवी टीम ने ऐसा खेल दिखाया कि सीरीज में वापसी कर ली। अब उसके पास सीरीज को ड्रॉ पर खत्म करने का शानदार मौका है। वहीं, भारत के पास सीरीज जीतने का आखिरी मौका है। दोनों टीमें आखिरी यानी पांचवें वनडे में आज माउंट माउंगनुई के मैदान पर टकराएंगी।

न्यूजीलैंड ने चौथा मैच जीत इस सीरीज को रोमांचक बना दिया है। आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है और सीरीज के परिणाम के लिए भी, इसलिए दोनों टीमें अपनी जान लगा देंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।