विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

49 साल से इस बल्ले को संभाले रखे हैं सचिन तेंदुलकर, ऐसा क्या है बैट में खास? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया खुलासा

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि एक बल्ला, ...और पढ़ें

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया खास पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया खास पोस्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पास शायद अनगनित बल्ले होंगे । मगर एक बल्ला है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। सचिन ने रविवार को दो फोटो शेयर किए, जहां एक में वो बचपन में बल्ले को पकड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो आज उसी बल्ले के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सचिन ने इस बल्ले को 49 सालों से संभालकर रखा है। सचिन ने एक्स पर तस्वीर शेयर कर अपने पुराने पल को याद किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ये बल्ला क्यों उनके लिए बेहद खास है।

सचिन के लिए इस वजह से खास है ये 49 साल पुराना बल्ला

सचिन ने पोस्ट कर बताया कि यह उनका पहला बल्ला था, जिसे उन्होंने आज तक संभाले रखा है। सचिन ने एक्स पर लिखा, 'पेहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है।'

 

 

क्रिकेट के भगवान माने जाते हैं सचिन

सचिन किसी के परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ऐसे-ऐसे कारनामे के लिए कि उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाने लगा।

सचिन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। विराट कोहली के 2023 में रिकॉर्ड तोड़ने से पहले वो वनडे में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे।

सचिन ने नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड है, जो भी कायम है। सचिन ने सबसे ज्यादा वनडे और टेस्ट खेले हैं।

सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 96 अर्धशतक और 49 शतक लगाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 200 मैचों में 15921 रन जड़े। इस फॉर्मेट में उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए।

सचिन ने साल 2013 में क्रिकेट की दुनिया को छोड़ दिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने बल्ले से बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

यह भी पढ़ें- प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।