विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs BAN: तौहीद ह्रदॉय के ऐतिहासिक शतक से साउथ अफ्रीका पस्त, पहले दिन बांग्लादेश ने जोहान्सबर्ग में मचाया कोहराम

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:47 PM (IST)

तौहीद ह्रदॉय के ऐतिहासिक शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पहले दिन जोहान्सबर्ग में तहलका मचा दिया। लिटन दास ने ह्रदॉय का अच्छा साथ दिया।

तौहीद ह्रदॉय का ऐतिहासिक शतक

तौहीद ह्रदॉय का ऐतिहासिक शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तौहीद ह्रदॉय के ऐतिहासिक शतक और लिटन दास के साथ उनकी दोहरी शतकीय साझेदारी की मदद से बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 300 से ज्यादा रन बना दिए।

जोहान्सबर्ग में रविवार से खेले जा रहे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कगिसो रबाडा ने अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ह्रदॉय और लिटन दास ने मोर्चा संभाला।

ह्रदॉय और दास ने छठे विकेट के लिए 206 रन जोड़े, जिसकी वजह से बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद छह विकेट पर 327 रन बना लिए हैं।

कगिसो रबाडा का पंजा

रबाडा ने दिन की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को शानदार शुरूआत दिलाई। इसके बाद तीसरे ही ओवर में उन्होंने मोमिनुल हक को भी पवेलियन भेज दिया।

रबाडा ने कप्तान नाजमुल हसन शांतो का भी शिकार किया। वहीं मुशफिकुर रहीम को पहली ही गेंद पर चलता किया। रबाडा ने तंजीद हसन तमीम और ह्रदॉय के बीच 99 रनों की साझेदारी को भी तोड़ा। तमीम 67 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने शुरूआती पांच विकेट अपने नाम किए।

ह्रदॉय और दास की ऐतिहासिक साझेदारी

बांग्लादेश ने सिर्फ 121 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम 200 से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी। मगर ह्रदॉय और दास ने टीम को संभाल लिया।

ह्रदॉय ने 227 गेंदों में 137 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें मार्को यानसेन ने आउट किया। उनके आउट होते ही दिन का खेल समाप्त हो गया।

हालांकि, दास अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। वो 12 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी नजर अब दूसरे दिन शतक पर होगी। साथ ही वो टीम को 400 के पार ले जाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- ICC ने 2035 तक का कैलेंडर किया तय, भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी; LA28 ओलंपिंक का क्वालिफिकेशन फॉर्मेट भी तय

यह भी पढ़ें- AUS vs ENG: बैंटन के शतक और एटकिंसन के 'चौके' ने उड़ाए ऑस्ट्रेलिया के होश, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में कंगारूओं को किया शर्मसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।