Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा का अनावरण, पहले आंधी-तूफान में गिरकर टूट गई थी

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 12 May 2025 04:05 AM (IST)

    महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 91 फीट ऊंची नई प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया। यहां लगी प्रतिमा ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा का अनावरण (फोटो- एक्स)

    पीटीआई, मालवन। महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 91 फीट ऊंची नई प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया। यहां लगी प्रतिमा लगभग नौ माह पहले आंधी-तूफान आने से ढह गई थी। पहले यह प्रतिमा 35 फीट ऊंची थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले पीएम मोदी ने किया था अनावरण

    प्रतिमा के गिरने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था। इस घटना के बाद मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    नई प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नई प्रतिमा किसी भी वातावरण में कम से कम 100 वर्षों तक टिकाऊ रहेगी। इसे बनाने में सभी मानकों का ध्यान रखा गया है। प्रतिमा के रख-रखाव की जिम्मेदारी इसे बनाने वालों को ही दी गई है।

    प्रतिमा 91 फीट ऊंची

    उन्होंने कहा कि प्रतिमा 91 फीट ऊंची है। इसे बनाने का ठेका प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार और अनिल सुतार की फर्म राम सुतार आर्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। उन्होंने गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी निर्माण किया है।