Move to Jagran APP

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत को राकांपा का जवाब, 'आप चपाती बनाना सीखें'

महाराष्‍ट्र भाजपा अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले को लेकर कहा था कि आप राजनीति नहीं समझतीं तो घर जाकर खाना बनाइए। उनके इस बयान पर राकांपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्‍हें खुद चपाती बनाना सीखना चाहिए।

By Praveen Prasad SinghEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 11:01 PM (IST)
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत को राकांपा का जवाब, 'आप चपाती बनाना सीखें'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राकांपा सांसद सुप्रिया सुले को लेकर की थी टिप्पणी

राज्य ब्यूरो, मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल द्वारा दिए गए एक बयान से राकांपा चिढ़ गई है। अब राकांपा की ओर से पाटिल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। पाटिल ने बुधवार को मुंबई में आयोजित एक रैली के दौरान सुप्रिया सुले पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'यदि आप राजनीति नहीं समझतीं, तो घर जाकर खाना बनाइए।' इसका विरोध करते हुए राकांपा ने कहा है कि 'उन्हें (पाटिल को) चपाती बनाना सीखना चाहिए, जिससे वह घर पर अपनी पत्‍‌नी को मदद कर सकें।'

loksabha election banner

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की अनुमति दी थी। इसके बाद सुप्रिया सुले ने कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली यात्रा के दौरान मैंने उनसे पूछा था कि उनके राज्य को यह अनुमति कैसे मिली, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं बताया।

सुले के इस बयान पर बुधवार की रैली में टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि आप राजनीति में ही क्यों हैं, घर जाइए और खाना बनाइए। आप दिल्ली जाइए या कहीं और। लेकिन ओबीसी के लिए राजनीतिक क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था कीजिए। पाटिल के इस बयान पर राकांपा की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है।

सुप्रिया सुले की पार्टी राकांपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष विद्या चह्वाण ने कहा है कि हम जानते हैं कि आप मनु स्मृति में भरोसा करते हैं। लेकिन अब हम भी चुप नहीं रहेंगे। विद्या चह्वाण के अनुसार, 'उन्हें (पाटिल को) चपाती बनाना सीखना चाहिए। ताकि वह घर पर अपनी पत्‍‌नी को मदद कर सकें।'

पति ने कहा, हमें अपनी पत्‍‌नी पर गर्व

राजनीति से हमेशा दूरी बनाकर रहने वाले सुप्रिया सुले के पति सदानंद सुले ने भी इंटरनेट मीडिया केजरिए चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें अपनी पत्‍‌नी पर गर्व है। वह भारत की अनेक काबिल महिलाओं की तरह ही एक घरेलू महिला, एक मां और सफल राजनीतिज्ञ भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.