विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jitendra Awhad Arrested: मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का शो रुकवाने पर NCP नेता जितेंद्र आह्वाड गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Fri, 11 Nov 2022 03:53 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Nov 2022 06:32 PM (GMT+05:30)

Thane News राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आह्वाड को उनके नौ साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन ...और पढ़ें

ठाणे में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का शो रुकवाने पर NCP नेता जितेंद्र आह्वाड गिरफ्तार। फोटो एएनआइ
ठाणे में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का शो रुकवाने पर NCP नेता जितेंद्र आह्वाड गिरफ्तार। फोटो एएनआइ

ठाणे, एजेंसी। Thane News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आह्वाड को शुक्रवार को उनके नौ साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का शो रोकने और दर्शकों से मारपीट करने का आरोप है। गिरफ्तारी की जानकारी खुद आह्वाड ने ट्वीट करके दी।

जानें, क्या है मामला

सात नवंबर को थाणे के एक सिनेमाघर में 'हर हर महादेव' के एक शो के दौरान जितेंद्र आह्वाड ने कुछ राकांपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर हंगामा किया। विरोध करने पर कुछ दर्शकों के साथ मारपीट भी की। आह्वाड फिल्म में दिखाए गए छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े दृश्यों से असहमत थे। इस घटना के बाद ठाणे के वर्तक नगर पुलिस थाने में आह्वाड सहित 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आह्वाड महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड पर दर्ज हुआ था मुकदमा

समाचार एजेंसी एएननआइ के मुताबिक, ठाणे जिले में मल्टीप्लेक्स में 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग को जबरन रोकने और दर्शकों की पिटाई करने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जितेंद्र आव्हाड उनके 100 समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। यह घटना सोमवार रात की है, जब आव्हाड और उनके समर्थक ठाणे शहर के मल्टीप्लेक्स में घुस गए और फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवा दी थी। जब दर्शकों ने टिकट के पैसे वापस मांगे तो उनमें से कुछ के साथ मारपीट की। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा था फिल्म ने ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाने का दावा किया है, जो वास्तव में कभी नहीं हुआ।

मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन, मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़

स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने गत मंगलवार को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ प्रदर्शन किया था। एक मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ भी की थी।

लगाया ये आरोप

आरोप लगाया जा रहा है कि फिल्म के निर्माताओं ने छत्रपति शिवाजी के संबंध में 'तथ्यों से छेड़छाड़' की है। शहर के एक अन्य मल्टीप्लेक्स में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (एनवाइसी) ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। नासिक-पुणे हाईवे पर स्थित मल्टीप्लेक्स में संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और फिल्म की स्क्रीनिंग को जबरन रुकवाया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और मल्टीप्लेक्स प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर फिल्म दोबारा दिखाई गई तो परिणाम भुगतने होंगे।

दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं करेंगे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मैंने फिल्म नहीं देखी है और मुझे विवाद की जानकारी नहीं है। लोगों को लोकतांत्रिक तरीके अपना विरोध दर्ज करने की अनुमति है, लेकिन दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका का सीबीआइ ने किया विरोध