Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navi Mumbai: मां से बहस के बाद किशोरी ने नाले में लगाई छलांग, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऐसे बचाई ली जान

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:01 PM (IST)

    नवी मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोरी की जान बचा ली। दरअसल 14 वर्षीय एक लड़की तलोजा इलाके में मौजूद एक नाले में कूद गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह तलोजा फेज-2 इलाके में हुई। लड़की के नाले में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में लड़की नाले में कूदती हुई दिखाई दे रही है।

    Hero Image
    मां से बहस के बाद किशोरी ने नाले में लगाई छलांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, मंबई। नवी मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोरी की जान बचा ली। दरअसल, 14 वर्षीय एक लड़की तलोजा इलाके में मौजूद एक नाले में कूद गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह तलोजा फेज-2 इलाके में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की के नाले में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की नाले पर बने एक छोटे से पुल के किनारे खड़ी है, वहां आसपास खड़े लोग उसे पुल से नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    लड़की ने पुल से नाले में छलांग लगा दी

    बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आखिरकार लड़की ने पुल से नाले में छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को घटना की सुचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लड़की से कूदने से पहले बात की।

    पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से लड़की को बचाया

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से लड़की को बचा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अपनी मां से बहस की थी और वह घर नहीं जाना चाहती थी।

    पुलिस ने आगे कि लड़की को पास के कामोठे अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

    ये भी पढ़ें: MHT CET 2024: मंगलवार से करें PCM और PCB कोर्सेस के महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन

    comedy show banner
    comedy show banner