Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: नवी मुंबई में सुबह-सबह धाएं-धाएं, सानपाड़ा में डी-मार्ट के बाहर चार राउंड फायरिंग; घायल शख्स की हालत गंभीर

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 03 Jan 2025 02:56 PM (IST)

    Navi Mumbai shooting नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई। गोलीबारी सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सानपाड़ा में डी-मार्ट के पास हुई। घटना में दो लोगों ने चार राउंड फायरिंग की जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में चाय पी रहा था तभी उसपर हमला हुआ।

    Hero Image
    Navi Mumbai shooting मुंबई में डीमार्ट के बाहर शूटिंग। (फोटो- एएनआई)

    पीटीआई, मुंबई। Navi Mumbai shooting नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली चलाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक व्यक्ति घायल

    एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सानपाड़ा में डी-मार्ट के पास हुई। गोलीबारी में वाशी एपीएमसी में कचरा संग्रहण एजेंसी के ठेकेदार राजराज थोके घायल हो गए। थोके सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में चाय पी रहे थे।

    चार राउंड फायरिंग की

    अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके वाहन के पास आए और अपने पास मौजूद बंदूक से चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। नजदीक से गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

     

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

    अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

    उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।