Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maharashtra Crime: महिला ने शादी के लिए बनाया दबाव तो टैक्सी ड्राइवर ने खेला खूनी खेल, पुलिस ने बताई पूरी दास्तां

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:27 AM (IST)

    महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर पर एक महिला की हत्या का आरोप है। पुलिस ने जानकारी दी कि जब पीड़िता ने टैक्सी ड्राइवर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने धारा 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    Hero Image
    नवी मुंबई में एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला की हत्या कर दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर पर एक महिला की हत्या का आरोप है। पुलिस ने जानकारी दी कि जब पीड़िता ने टैक्सी ड्राइवर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने महिला की हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने जानकारी दी कि महिला का क्षत-विक्षत शव 25 अप्रैल की सुबह नवी मुंबई के उरण इलाके में चिरनेर-खारपाड़ा के साथ तालेखर में एक सूखे नाले में कंबल में लिपटा हुआ पाया गया था।

    धारा 302 के तहत मामला दर्ज

    उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव 25 अप्रैल की सुबह नवी मुंबई के उरण इलाके में चिरनेर-खारपाड़ा के साथ तालेखर में एक सूखे नाले में कंबल में लिपटा हुआ पाया गया था।

    उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश निकम ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, उम्मीदवार क्यों नहीं?' पूर्व मंत्री ने पार्टी का प्रचार करने से किया मना