विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NISAR Mission: नासा प्रशासक ने की चंद्रयान-3 की सफलता की सराहना, भारत के साथ एनआईएसएआर मिशन पर डाला प्रकाश

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 02 Dec 2023 03:39 AM (IST)

नासा ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर एक बार फिर भारत की तारीफ की है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ...और पढ़ें

मुंबई में बिल नेल्सन पत्रकारों से बात करते हुए। (फोटो- एएनआई)
मुंबई में बिल नेल्सन पत्रकारों से बात करते हुए। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, मुंबई। नासा ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर एक बार फिर भारत की तारीफ की है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने कुछ ऐसा किया है, जो किसी अन्य देश ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारत प्रशंसा का पात्र है।

मुंबई में बिल नेल्सन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,

भारत को मेरी ओर से बधाई। आप चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले उतरे हैं। हमारे पास एक वाणिज्यिक लैंडर होगा, जो अगले साल उतरेगा, लेकिन भारत पहला देश बना है। दूसरों ने कोशिश की है, लेकिन सफल नहीं हुए और भारत सफल रहा। इस उपलब्धि के लिए आप हर तरह से प्रशंसा के पात्र हैं।

बिल नेल्सन ने एनआईएसएआर मिशन (NISAR Mission) का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख वेधशाला है, जिसे हम भारत सरकार के साथ स्थापित कर रहे हैं। यहां चार प्रमुख वेधशालाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक बार जब हम कक्षा में पहले से ही मौजूद 25 अंतरिक्ष यानों के साथ चारों को ऊपर ले आएंगे, तो हमारे पास एक पूर्ण 3डी मॉडल होगा।

उन्होंने कहा कि ये वेधशालाएं पृथ्वी की सभी सतहों का निरीक्षण करेगी। यह पानी, जमीन और बर्फ में होने वाले किसी भी बदलाव को देखेगी। यह डेटा का एक और सेट होगा जो हमारी मदद करेगा।

बता दें कि एनआईएसएआर मिशन, नासा और इसरो के बीच एक संयुक्त पृथ्वी-अवलोकन मिशन है, जो शोधकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद करेगा कि पृथ्वी पर घटित होने वाली घटनाएं कैसे जलवायु परिवर्तन को प्रभावित कर रहे हैं।