Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Politics: 'जय बलीराजा' और 'राम राम' से लोगों का अभिवादन करेगी कांग्रेसः नाना पटोले

    By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:56 PM (IST)

    Maharashtra Politics नाना पटोले ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है यहां कृषि क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। यह हमारा स्टैंड है कि हम लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए अभिवादन करते हुए जय बलीराजा और राम राम कहेंगे।

    Hero Image
    'जय बलीराजा' और 'राम राम' से करेंगे लोगों का अभिवादनः नाना पटोले। फाइल फोटो

    मुंबई, एजेंसी। Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों से लोगों को अभिवादन में ‘हैलो’ की जगह ‘वंदे मातरम’ कहने का शासनादेश जारी करने के बाद कांग्रेस किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'जय बलीराजा' और 'राम राम' से लोगों का अभिवादन करेगी। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि पार्टी 'वंदे मातरम' अभिवादन के विरोध में नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाना पटोले ने कही ये बात

    प्रेट्र के मुताबिक, नाना पटोले ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है, यहां कृषि क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। यह हमारा स्टैंड है कि हम लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए अभिवादन करते हुए 'जय बलीराजा' (किसान की जय हो) और 'राम राम' कहेंगे। पटोले ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 'वंदे मातरम' पर सरकारी प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही। पटोले ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    'भारत जोड़ो यात्रा' से भाजपा बेचैनः पटोले

    एक सवाल के जवाब में पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को मिली 'भारी प्रतिक्रिया' को देखकर बेचैन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और वे पदयात्रा की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन यह पैदल मार्च आलोचना से बेपरवाह कश्मीर की अपनी यात्रा जारी रखेगा।

    महंगाई और बेरोजगारी की है समस्या

    नाना पटोले ने दावा किया कि भाजपा के सत्तावादी शासन और अहंकार के कारण लोगों में उसके खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अब तक के सबसे निचले स्तर पर है और रुपया लगातार गिर रहा है। भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर सकती, बेरोजगारी की समस्या बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान को बनाए रखने और भारत की एकता और विविधता को बनाए रखने के लिए निर्धारित पदयात्रा की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व है।

    मोहन भागवत पर भी साधा निशाना

    नाना पटोले ने दावा किया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी इस पैदल मार्च पर ध्यान देना पड़ा और दिल्ली में एक मस्जिद का दौरा किया और इमाम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ 'दूसरे दर्जे' के पदाधिकारी बेवजह भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की जान को खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा