Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यशश्री शिंदे हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, लड़की की हत्या का मुख्य आरोपी दाऊद शेख कर्नाटक से गिरफ्तार

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 10:07 AM (IST)

    यशश्री शिंदे की जिस बेरहमी से हत्या की गई उससे आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद से पुलिस को आरोपी की तलाश थी और उसे पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई थीं। मुंबई पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच उरन पुलिस ने कर्नाटक से मोहसिन नाम के एक अन्य शख्स को भी हिरासत में लिया है।

    Hero Image
    शिंदे हत्याकांड में आरोपी दाऊद शेख गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवी मुंबई के उरन इलाके में पिछले दिनों यशश्री शिंदे नाम की युवती की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब इस हादसे में मुंबई पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दाऊद को कर्नाटक के गुलबर्गा से पुलिस ने पकड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता यशश्री शिंदे के गुरुवार को लापता होने की सूचना मिली थी और इसके बाद उनका शव शनिवार को नवी मुंबई के उरण में एक रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। यशश्री की कमर और पीठ पर चाकू से हमला किया गया था, साथ ही 20 साल की यशश्री के प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह से कुचला गया था। वह उरण की रहने वाली थी और करीब 25 किलोमीटर दूर बेलापुर में काम करती थी।

    प्यार के बीच हुआ विवाद 

    अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि प्रेम संबंध में गड़बड़ी के बाद महिला की हत्या की गई। लड़की का प्रेमी भी लड़की के साथ लापता हो गया था और अभी तक नहीं मिला है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका पता लगाने के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

    मर्डर केस में आरोपी मोहसिन का भी नाम शामिल

    इस बीच उरन पुलिस ने कर्नाटक से मोहसिन नाम के एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहसिन भी यशश्री शिंदे के संपर्क में था, जिसे लेकर दाऊद शेख और यशश्री शिंदे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

    comedy show banner
    comedy show banner