Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra News: भाजपा नेता मोहित कंबोज को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    भाजपा नेता मोहित कंबोज को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। मुंबई सेशन कोर्ट ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज धोखाधड़ी मामले में उनको गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने भाजपा नेता को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

    By Achyut KumarEdited By: Updated: Thu, 02 Jun 2022 10:49 AM (IST)
    Hero Image
    मुंबई सेशन कोर्ट ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को मिली अंतरिम राहत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मुंबई, एएनआइ।  मुंबई सत्र अदालत ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के एक कथित मामले में भाजपा नेता मोहित कंबोज की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कंबोज को जांच के लिए पुलिस के सामने पेश होने और कोर्ट की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    52 करोड़ के लोन की हेराफेरी का लगा आरोप

    मोहित कंबोज के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर की शिकायत के बाद केद दर्ज किया गया है। उन पर 52 करोड़ के लोन की हेराफेरी का आरोप है। मैनेजर ने आरोप लगाया है कि एक कंपनी के तीन निदेशक, जिसमें मोहित कंबोज भी शामिल हैं, ने बैंक से 52 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन इन रुपयों का उपयोग किसी और काम के लिए किया गया था।

    मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

    मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मोहित कंबोज सहित तीनों निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    उद्धव ठाकरे पर मोहित कंबोज ने लगाया था गंभीर आरोप

    गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में भाजपा नेता मोहित कंबोज ने आरोप लगाया था कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा उन्हें मारने का प्रयास किया गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद मुंबई पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली थी।

    शिवसेना ने सीएम आवास की रेकी करने का लगाया आरोप
    मोहित कंबोज ने शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार को कलानगर जंक्शन पर शिवसेना कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनकी कार पर हमला किया। यह वह स्थान है जहां मातोश्री-उद्धव ठाकरे का निजी घर-स्थित है। वहीं, शिवसेना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कंबोज मुख्यमंत्री आवास की रेकी कर रहे थे और उनकी कार में हथियार थे.