'मैं कसाब का भाई बोल रहा हूं', मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया फोन; मच गया हड़कंप
मुंबई पुलिस को फोन कर एक शख्स ने खुद को आतंकवादी अजमल कसाब का भाई बताया। हालांकि पुलिस का कहना है कि वो मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। वो पुलिस से नाराज था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर पर कॉल आया। फोन पर शख्स ने खुद को आतंकी कसाब का भाई बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस को शख्स ने कॉल किया। बातचीत के दौरान शख्स ने एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई। इतना ही नहीं पुलिस ने तुरंत शख्स की जानकारी हासिल की और उसे गिरफ्तार किया।
दरअसल, फोन पर शख्स ने खुद को आतंकवादी अजमल कसाब का भाई बताया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वो मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। वो पुलिस से नाराज था।
शख्स ने फोन पर क्या कहा?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर पर कॉल आया। फोन पर शख्स ने खुद को आतंकी कसाब का भाई बताया।
शख्स ने फोन पर कहा, "मैं कसाब का भाई बोल रहा हूं।" इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। मोबाइल नंबर मुलुंड का पाया गया। पुलिस तुरंत शख्स को पकड़ने में जुट गई। इस मामले को लेकर एक एफआईआर दर्ज भी कराया गया। पुलिस ने बताया कि शख्स परिवार की दिक्कतों की वजह से मानसिक परेशान है, जिसकी वजह से उसने ये कांड किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।