विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी दौरे से पहले PM मोदी के विमान पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

Published: Wed, 12 Feb 2025 12:05 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें ...और पढ़ें

पीएम मोदी के विमान को आतंकी हमले की धमकी (फोटो-जागरण)
पीएम मोदी के विमान को आतंकी हमले की धमकी (फोटो-जागरण)

HighLights

  1. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा कॉल।
  2. पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
  3. 10 फरवरी को फ्रांस दौरे पर पहुंचे थे पीएम मोदी।

एएनआई, मुंबई। प्रधानमंत्री फ्रांस दौरे पर हैं, इसके बाद वो अमेरिका जाने वाले हैं। अब पीएम के विमान को उनके दो दिवसीय अमेरिकी दौरे से पहले आतंकी हमले की धमकी मिली है।11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा, 'जिस व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल किया था, उसे चेंबूर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।

पहले भी मिली पीएम मोदी को धमकी 

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी पीएम मोदी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 

  • इससे पहले नवंबर 2024 में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया था।
  • 2023: हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी।
  • 2022 में पीएम मोदी को जेवियर नाम के शख्स ने धमकी दी थी।

फ्रांस दौरे पर हैं पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की।  इसमें वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं और इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने भाग लिया।

मंगलवार (स्थानीय समय) को फ्रांसीसी शहर में आगमन के बाद मार्सिले के एक होटल में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

ट्रंप से मुलाकात करेंगे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 13 फरवरी को वाशिंगटन में मुलाकात करने वाले हैं। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद से यह पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने इस्पात-एल्युमीनियम पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ; अब ईयू देगा जवाब; ट्रेड वार शुरू होने का खतरा