विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BMC अधिकारी से मारपीट मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, उद्धव गुट के पूर्व मंत्री सहित 15 के खिलाफ FIR दर्ज

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 27 Jun 2023 08:37 AM (IST)

मुंबई में बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस ...और पढ़ें

BMC अधिकारी से मारपीट मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई। (Photo ANI)
BMC अधिकारी से मारपीट मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई। (Photo ANI)

मुंबई, एएनआई। मुंबई में बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

मुंबई पुलिस ने बताया कि वकोला पुलिस ने बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि बीएमसी अधिकारी पर हमला करने के आरोप में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में की गई है।