मुंबई: दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीन नौसैनिक, खुले में शराब पीने से मना करने पर की थी दो युवकों की पिटाई
Mumbai News मुंबई में नौसेना के तीन सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर दो युवकों की बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप है। आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई पुलिस ने नौसेना के तीन सैनिकों को गिरफ्तार किया है। नौसैनिकों पर दो लोगों की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोप है कि नौसैनिक सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों ने नौसैनिकों को शराब पीने से मना किया। दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और फिर उन्होंने दो युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह घायल हुए थे। एमआरए मार्ग पुलिस थाना पर केस दर्ज किया गया था।
Mumbai | Three Navy sailors arrested and sent to 14-day judicial custody after they thrashed two people who told them not to consume liquor in public. Case registered by MRA Marg Police.
— ANI (@ANI) June 2, 2022
ये खबर अपडेट हो रही है...

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।