यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai News: मानवता हुई शर्मसार, दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
मुम्बई के नागपाड़ा में एक नाबालिग को लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ...और पढ़ें

मुम्बई, ऑनलाइन डेस्क। मुम्बई के नागपाड़ा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस आरोपी पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बिना समय गंवाए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।
छह आरोपी किए गए गिरफ्तार
हाल ही में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया था जिसमें छह आरोपियों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की को अपनी शिकार बनाया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपियों में एक इस लड़की का दोस्त था। हैरान करने वाली बात यह है कि छह आरोपियों में से तीन आरोपी नाबालिग थे। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया और पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (D)(2)(N),34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6, 8, 10, 12, 17 के तहत केस दर्ज किया है।